Tamim Iqbal बोले- BCCI से कोई विवाद नहीं, वर्ल्ड कप से ‘बॉयकॉट’ होने के फैसले पर भी पूर्व BCB अध्यक्ष को लपेटा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की अंतरिम समिति के नए प्रमुख तमीम इकबाल ने पूर्व बोर्ड अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश के हटने के फैसले को एक बड़ी प्रशासनिक गलती बताई। उनका मानना है कि ये स्थिति बेहतर तरीके से संभाली जा सकती थी।
Tamim Iqbal बोले- भारत के लिए सुरक्षित बांग्लादेश
दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में तमीम इकबाल ने कहा,
“जब टी20 वर्ल्ड कप का मुद्द उठा, तो शायद मैं पहला इंसान था, जिसने इसके खिलाफ में आवाज उठाई थी। पिछली बीसीबी प्रशासन ने जिस तरह से इस मामले को संभाला, वह बिल्कुल सही नहीं थी। आईसीसी का रुख नरम था और समाधान निकाले जा सकते थे। हमें कोई न कोई रास्ता जरूर निकालना चाहिए था। “
क्यों बांग्लादेश T20 WC 2026 से बाहर हुआ था?
ये विवाद तब शुरू हुआ था जब बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर की टीम से हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश में बढ़ते तनाव और खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए बीसीबी ने आईसीसी से मांग की थी कि बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर शिफ्ट कर दिए जाएं। हालांकि, ICC ने इस मांग को ठुकरा दिया क्योंकि शेड्यूल पहले ही तय हो चुका था। इसके चलते बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटना पड़ा।
‘बिना बातचीत के गंवाया वर्ल्ड कप’
साथ ही तमीम ने इमोशनल अंदाज में कहा कि बांग्लादेश ने काफी संघर्ष करने के बाद विश्व क्रिकेट में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन बिना किसी सही बातचीत के उन्होंने बड़ा मौका गंवा दिया। उन्होंने 1997 में आईसीसी ट्रॉफी जीतकर 1999 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के उस दौरान को याद किया, जब पूरे देश में खुशी का माहौल था।
तमीम ने आगे कहा,
लोग लड़कों पर जश्न मना रहे थे। जब 1996-97 में हमने केन्या को हराकर वर्ल्ड कप में जगह बनाई थी। उसी जश्न ने बच्चों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया, लेकिन हमने बिना ठीक से बातचीत किए एक वर्ल्ड कप छोड़ दिया। टीम में ऐसे खिलाड़ी हो सकते हैं, जिन्हें दोबारा कभी वर्ल्ड कप खेलने का मौका न मिलें और यह बात मुझे बहुत दुख पहुंचाती है।
-तमीम इकबाल
BCCI के साथ रिश्ते पर भी खुलकर बोले
तमीम ने बीसीसीआई के साथ अपने संबंधों पर खुलकर बात की और कहा कि दोनों बोर्ड के बीच कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने मिथुन मन्हास के साथ काफी क्रिकेट खेली है। आईपीएल में हम एक ही टीम में थे। वह कई बार बांग्लादेश आ चुके हैं। उनसे मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं।
भारत के लिए बांग्लादेश सुरक्षित
पूर्व बांग्लादेशी कप्तान तमीम इकबाल ने सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया और कहा कि बांग्लादेश में सुरक्षा की स्थिति इस समय बिल्कुल ठीक है। कोई खतरा नहीं है, खासकर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए। जब भी भारत बांग्लादेश का दौरा करता है, स्टेडियम खचाखच भरे होते हैं क्योंकि लोग उस प्रतिद्वंद्विता को पसंद करते हैं। जब भारत यहां आता है तो पूरा स्टेडियम भर जाता है। लोग इस मैच को पसंद करते हैं।





