शनिदेव पल भर में होंगे मेहरबान! घर की इस दिशा में लगाएं शमी का पौधा

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख और शांति का आगमन होता है। साथ ही परिवार सदस्यों को जीवन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं।
इस पौधे का संबंध कर्मफल दाता शनिदेव से है। इसलिए इस पौधे के घर में होने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव दूर होता है। साथ ही शनिदेव की अपार कृपा बरसती है। इस पौधे को लगाने का शुभ फल तभी मिलेगा, जब इसे वास्तु के अनुसार लगाया जाए। चलिए जानते हैं कि घर की किस दिशा में लगाना चाहिए शमी का पौधा।
किस दिशा में लगाएं शमी का पौधा?
अगर आप शमी का पौधा छत या बालकनी में लगा रहे हैं, तो इसे दक्षिण दिशा में लगाएं। वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा को शनिदेव की मानी जाती है। इसके अलावा इस पौधे को पूर्व दिशा या ईशान दिशा में भी लगा सकते हैं।
इस दिन लगाना होता है शुभ
शमी का पौधा लगाने के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन शनिदेव को समर्पित है।
इन बातों का रखें ध्यान
शमी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए इस पौधे के आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके पास झाड़ू, जूते-चप्पल भूलकर भी न रखें। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप शमी का पौधा घर के मेन गेट पर लगा रहे हैं, तो इसे इस तरह रखें कि घर से बाहर निकलते समय पौधा दाहिने हाथ की ओर हो।
शनिवार के दिन शमी के पौधे की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन शाम को पौधे के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही शनिदेव की कृपा बरसती है।
शमी के पौधे को तुलसी के पास नहीं लगाना चाहिए। थोड़ी दूरी पर शमी का पौधा लगाएं।
पौधे को गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए।
सोमवार के दिन पूजा-अर्चना करते समय शिव जी को शमी के पत्ते अर्पित करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।





