IPL 2026 के बीच CSK को बड़ा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स के पेसर खलील अहमद आईपीएल 2026 से दाईं जांघ की गंभीर चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अहमद, जो सीएसके के अभी तक खेले गए पांचों मैच का हिस्सा रहे, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत की थी। टूर्नामेंट के शुरुआती स्टेज में सीएसके के लिए खलील अहमद लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक थे।
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पांच मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए, लेकिन इस सीजन में सभी CSK गेंदबाजों में उनका इकॉनमी रेट (8.67) दूसरा सबसे अच्छा रहा। KKR के खिलाफ उनका प्रदर्शन शायद इस सीजन का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था, और ऐसा लग रहा था कि वे अब अपनी लय में आ रहे हैं।
Khaleel Ahmed IPL 2026 से हो गए बाहर
दरअसल, आईपीएल के एक सूत्र ने बताया, यह ग्रेड दो की चोट है और इसे ठीक होने में कम से कम 10 से 12 सप्ताह का समय लगेगा। बाएं हाथ के पेसर ने भारत के लिए कुल 11 वनडे और 18 टी20 मैच खेले है, जहां आखिरी बार उन्हें भारत के लिए 2024 जुलाई में खेलते हुए देखा गया था।
धोनी की कब होगी वापसी?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का पहला मैच 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में हो सकता है। सीएसके के सूत्रों के अनुसार, 44 साल के धोनी, जो प्री-सीजन कैंप में पिंडली में खिंचाव आने के बाद से बाहर थे, अब पूरी तरह फिट होने के करीब हैं।
खलील अहमद की जगह कौन लेगा?
अगर खलील अहमद आईपीएल 2026 से बाहर होते तो सीएसके के पास उनके रिप्लेसमेंट के लिए महाराष्ट्र के सीमर मुकेश चौधरी और रामकृष्ण घोष के रूम में दो ऑप्शन हैं। रामकृष्ण घोष दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बैटर हैं, ऐसे में उन्हें रिप्लेसमेंट के लिए चुने जाने की उम्मीदें ज्यादा है। 2025-26 के घरेलू सीजन के दौरान घोष महाराष्ट्र के सबसे उभरते हुए खिलाड़ी बनकर सामने आए।
50 ओवरों वाली विजय हजारे ट्रॉफी में, घोष ने जयपुर में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 42 रन देकर 7 विकेट लिए। लिस्ट A क्रिकेट में किसी एक पारी में यह टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इसी टूर्नामेंट में, घोष ने मुंबई के खिलाफ 27 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए थे।





