सफर में जाने से पहले लगता है डर? तो घबराए नहीं, ट्रैवल एंग्जायटी को मिनटों में दूर करेंगे ये उपाय

सफर शुरू होने से पहले आप जितने खुश और उत्साहित थे, उसका दिन करीब आते ही आपको तनाव होना शुरू हो जाता है। कई लोगों को कुछ महत्वपूर्ण भूल जाने की वजह से, कुछ को फ्लाइट छूट जाने या ट्रैफिक में फंस जाने की एंग्जाइटी सताने लगती है।

ट्रैवल से जुड़ा यह स्ट्रेस कई लोगों को होता है और यह सफर की खुशी को फीका भी कर देता है। तो आइए जानते हैं, इस एंग्जाइटी की क्या वजह है और इससे कैसे आप बच सकते हैं।

इन वजहों से होता है स्ट्रेस
कुछ लोगों को इन कारणों से ट्रिप के पहले एंग्जायटी होती है:

फ्लाइट या ट्रेन की बुकिंग सर्च करना
ठहरने के लिए होटल या कोई अन्य व्यवस्था देखना
ट्रैवल से जुड़े डॉक्यूमेंट्स चेक करना
खर्च को लेकर तनाव होना
नई जगह पर रुकने का स्ट्रेस
देरी से एअरपोर्ट या स्टेशन पहुंचने का डर

सफर के बाद भी इन बातों से एंग्जायटी हो सकती है:
कुछ लोगों को ट्रिप से आने के बाद भी डेली रूटीन में लौटने का तनाव होता है।
ढेर सामान अनपैक करना और फिर उन्हें अपनी तय जगहों पर अरेंज करना उन्हें परेशान करता है।

इस तरह रह सकते हैं स्ट्रेस फ्री
रियल हो पैकिंग: कभी भी ऐसी चीजें अपने लगेज में न रखें जो आपकी पर्सनैलिटी से मैच न खाती हों। जैसे कि आपके कपड़े या एसेसरीज, वरना बाद में उनका इस्तेमाल न कर पाना भी आपको स्ट्रेस दे सकता है।
लिस्ट हो सामने: अपनी पैकिंग लिस्ट को ऐसी जगह पर चिपकाएं जोकि आपको नजर आ सके, जैसे आपका फ्रिज। जब भी कुछ याद आए आप उस लिस्ट में उसे एड करते जाएं।
डिजिटली भी रखें: आप अपने कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल रूप में भी सुरक्षित रखें। इससे डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी खो जाने की स्थिति में भी आप पैनिक नहीं होंगे।
पहले पहुंचें: चाहे आप ट्रेन से जा रहे हों या प्लेन से ट्रैवल एंग्जायटी से बचने के लिए समय से थोड़ा पहले पहुंच जाएं। इससे आपको लास्ट मिनट वाला तनाव नहीं होगा।
फोन को बनाएं साथी: ट्रिप पर जाने से पहले अपने फोन पर मैप, ट्रांसलेशन ऐप, कुछ वेब सीरीज या फिल्में डाउनलोड कर लें। अपने मोबाइल स्क्रीन पर कोई प्यारी सी तस्वीर लगाएं, इससे आपको ट्रैवल के दौरान सुकून महसूस होगा।
खाने-पीने का रखें ख्याल: चाहे आप ट्रिप की पैकिंग कर रहे हों या आपका सफर शुरू हो चुका हो, अपने खानपान का पूरा ख्याल रखें। अपने साथ पानी की बोटल या थोड़े स्नैक्स रखना ना भूलें।
वहीं रुक जाएं: अगर आपको किसी भी पॉइंट पर तनाव महसूस हो रहा हो तो उस काम को वहीं रोक दें। गहरी सांस लें और फिर थोड़ा रुककर काम को आगे बढ़ाएं।
रिकवरी टाइम: ट्रिप से घर आने के बाद जल्दबाजी ना दिखाएं, खुद को रिकवर होने का वक्त दें। ना तो सूटकेस अनपैक करने की जल्दी करें और ना ही कोई नया प्लान बनाएं।

Back to top button