नीट यूजी फॉर्म करेक्शन विंडो ओपन, इन फील्ड्स में ऑनलाइन कर सकते सकते हैं सुधार

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG Form 2026) एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 8 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक भरे गए। लाखों अभ्यर्थियों ने इस एग्जाम में भाग लेने के लिए आवेदन किया है। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आज यानी 12 मार्च से NEET Correction Window ओपन कर दी गई है जो 14 मार्च 2026 रात्रि 11 बजकर 50 मिनट तक ओपन रहेगी।
जिन छात्रों से फॉर्म भरते समय गलती हो गई है वे निर्धारित तिथि एवं समय के अंदर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। करेक्शन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है।

इन फील्ड्स में कर सकते हैं सुधार
छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि वे एप्लीकेशन फॉर्म में निम्नलिखित फील्ड्स में करेक्शन कर सकते हैं-

दो क्षेत्रों में से किसी एक- पिता का नाम, योग्यता और व्यवसाय या माता का नाम, योग्यता और व्यवसाय
शैक्षणिक योग्यता का विवरण (कक्षा X और कक्षा XII), राज्य/केंद्र शासित प्रदेश जहां से 12वीं/ समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की/ परीक्षा दे रहे हैं, श्रेणी
उपश्रेणी/ दिव्यांग, हस्ताक्षर NEET (UG) में प्रयासों की संख्या
परमानेंट एड्रेस के आधार पर परीक्षा शहर का चयन, परीक्षा का माध्यम
उम्मीदवारों को पहचान संबंधी विवरण बदलने की अनुमति होगी (केवल उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने आधार के अलावा किसी अन्य पहचान पत्र से पंजीकरण कराया है)।

22.60 लाख मिले आवेदन
छात्रों एवं अविभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा के लिए देशभर से 22 लाख 60 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। नीट यूजी एग्जाम का आयोजन 3 मई 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम पेन पेपर मोड में संपन्न होगा जिसके लिए टाइमिंग दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगी। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस समेत अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिला दिया जायेगा। कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 29 हजार एमबीबीएस सीटों इस समय देशभर में रिक्त हैं।

Back to top button