वैज्ञानिकों की इस खोज से दुनिया हैरान, यहां मिला रहस्यमयी जीव

वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है, जिसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, उन्होंने एक जीव की खोज की है, जिसे धरती पर 6000 साल से विलुप्त माना जा रहा था। इस वैज्ञानिक खोज को असाधारण कहा जा रहा है। यह जीव देखने में चूहे की तरह है, लेकिन इसके पेट पर कंगारू की तरह एक बनी होती है।
कहां मिला अनोखा जीव?
भारत के पड़ोसी देश इंडोनेशिया के पापुआ में इसकी खोज हुई है। इस जीव का नाम टूस (Tous) है। देखने में चूहे की तरह लगता है। लेकिन हवा में यह कई फीट तक छलांग लगा सकता है। वैज्ञानिकों की इस खोज ने दुनिया में लोगों को हैरान कर दिया है, क्योंकि इस जीव को 6000 साल पहले विलुप्त मान लिया गया था।
वैज्ञानिकों ने इस जीव को लाजरस प्रजाति का बताया है। यह प्रजाति उन जीवों में आती है, जो विलुप्त हो जाती हैं और सैकड़ों साल बाद अचानक जिंदा मिल जाते हैं। यह एक ग्लाइडिंग पॉसम जीव है। इसकी शारीरिक बनावट और व्यवहार बेहद अनोखी है।
क्या है इस जीव की खासियत?
टूस (Tous) में कंगारू की तरह थैली होती है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यह बच्चे को जन्म देने के बाद पेट पर मौजूद थैली में उन्हें सुरक्षित रख लेता है। इस थैली में ही बच्चों का विकास होता है। इसके पास एक कुदरती झिल्ली होती है, जो किसी पैराशूट की तरह होती है। इसकी मदद से यह जीव ऊंचे पेड़ों से छलांग लगा सकता है और हवा में दूर तक तैर सकता है।
इस जीव के मिलने से वैज्ञानिकों में काफी खुशी है और साथ ही एक चिंता भी है। पापुआ के जंगलों में हो रही कटाई से इस छोटे जीव का अस्तित्व फिर से खत्म हो सकता है। वैज्ञानिकों ने इसे बचाने के लिए इसके स्थान को गुप्त रखा है।





