PM तारिक ने बांग्लादेशी सेना में किया बड़ा फेरबदल

तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पदभार संभालते ही सेना में बड़े फेरबदल किए हैं। रहमान ने भारत में रहे बांग्लादेश हाई कमीशन में डिफेंस एडवाइजर को वापस बुला लिया है।
तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम पद की शपथ लेने के साथ ही रहमान ने देश में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई है। रहमान ने सेना में टॉप लेवल पर बड़ा फेरबदल किया है।
तारिक रहमान ने ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद हफीजुर रहमान को भारत से बांग्लादेश वापस बुला लिया है। हफीजुर रहमान भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में डिफेंस एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे थे।





