महिला ने जले हुए तवे को साफ करने का बताया ऐसा किफायती देसी जुगाड़

सोशल मीडिया पर एक जुगाड़ का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला ने घर में इस्तेमाल होने वाली 4 चीजों की मदद से जले हुए तवे को साफ करने का ऐसा आसान तरीका बताया है। जिसे देखने वाले भी शॉक्ड रह गए हैं।
दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग अपने जुगाड़ से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कुछ लोग ऐसा जुगाड़ करते हैं कि उसे देखकर लोगों का दिमाग ही हिल जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला ने घर में इस्तेमाल होने वाली 4 चीजों की मदद से जले हुए तवे को साफ करने का ऐसा आसान तरीका बताया है। जिसे देखने वाले भी शॉक्ड रह गए हैं।
आज की तेज और व्यस्त जिंदगी में किचन से जुड़े सामान को साफ रखना सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। हर महिला चाहती है कि उसके किचन के बर्तन साफ करने में मेहनत कम लगे और वो चमकते भी रहें। लेकिन अक्सर किचन में काम करते हुए छोटी-छोटी परेशानियां हो ही जाती हैं। वायरल वीडियो में एक महिला जले तवे को साफ करने के लिए सबसे पहले उसे गर्म करती है, फिर उसमें शैंपू डालकर उसपे नमक डाल उसे अच्छे से मिला कर गर्म होने के लिए छोड़ देती है। फिर थोड़ी देर बाद वो तवे पर पानी डालकर उसपर नींबू का रस डाल देती है। नींबू निचोड़ने के बाद महिला उसी निचोड़े हुए आंधे कटे नींबू के छिलके पर कांटे वाले चम्मच को धंसाकर पूरे तवे पर घुमा देती है। इसके बाद महिला पूरे तवे को स्टील के स्क्रबर से काफी देर कर घिसकर साफ करती है। जिससे अंत में तवा चमका हुआ नजर आता है।
तवा साफ करने के इस वीडियो को Instagram पर @jamirun_kitchen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- ट्रेंडिंग तावा साफ करने की टिप्स। वीडियो को अभी तक 79 लाख बार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। तो वहीं 94 हजार के करीब यूजर्स ने इसे लाइक करते हुए पोस्ट पर 430 के ऊपर कमेंट्स भी किए है।
जुगाड़ के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने कहा- रोटी ही तो बनती है तवे पर, इतना गंदा हुआ कैसे पहले तो ये बताओ? वहीं एक अन्य शख्स ने कहा- मेरे पास हेड एंड सोलडर्स शैंपू है दीदी, उससे साफ होगा?





