Vivo के दो नए 5G फोन: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स

चीन की स्मार्टफोन कंपनी ने गुरुवार को Vivo V70 सीरीज की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। कंपनी इस सीरीज के नए फोन भारत में फरवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च करेगी। इस सीरीज में Vivo V70 Elite और Vivo V70 शामिल होंगे। इतना ही नहीं ये भी कन्फर्म हो गया है कि ये देश में दो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

जहां एक तरफ Vivo V70 Elite में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है, तो वहीं दूसरी तरफ स्टैंडर्ड डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिप मिलने वाला है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने दोनों हैंडसेट के डिजाइन को टीज किया है। इन डिवाइस में स्क्वायर शेप के रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है। चलिए पहले दोनों डिवाइस की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं।

Vivo V70 Elite, Vivo V70 की लॉन्च डेट
वीवो ने गुरुवार कोघोषणा की है कि वो भारत में अपनी नई Vivo V70 सीरीज 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे पेश करेगी। इस सीरीज के तहत Vivo V70 Elite और Vivo V70 लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं कंपनी ने दावा किया है कि Vivo V70 सीरीज के दोनों डिवाइस भारत में 50 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे पतले बेजल वाले फोन होंगे।

Vivo V70 Elite, Vivo V70 के खास फीचर्स
कंपनी ने लॉन्च से पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि Vivo V70 Elite में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट देखने को मिलेगा, जबकि स्टैंडर्ड Vivo V70 स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिप से लैस होगा। Vivo V70 सीरीज के डिवाइस में 6.59-इंच का 1.5K डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है, जो 459 ppi पिक्सेल डेंसिटी, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। साथ ही इन डिवाइस में 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

अपकमिंग Vivo V70 सीरीज में 6,500mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। साथ ही फोन्स में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। दावा किया गया है कि यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग ऑफर कर सकते हैं।

कैमरे के लिए इन दोनों डिवाइस में Zeiss-पावर्ड 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और एक अनस्पेसिफाइड अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ भी फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

Back to top button