200MP कैमरा वाले Redmi के दो नए 5G फोन की सेल शुरू

रेडमी ने कुछ वक्त पहले ही अपनी Note 15 सीरीज के तहत दो नए फोन लॉन्च किए थे। इसे कंपनी ने Redmi Note 15 Pro 5G और Pro+ 5G के नाम से पेश किया था। ये दोनों स्मार्टफोन 200-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरा से लैस हैं और क्रमशः Snapdragon 7s Gen 4 और MediaTek Dimensity 7400-Ultra चिपसेट से लैस हैं।
वहीं, आज से Redmi Note 15 Pro सीरीज के इन दोनों डिवाइस की सेल शुरू हो गई है। इन दोनों डिवाइस को आप कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं। दोनों हैंडसेट तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में आते हैं। चलिए पहले दोनों डिवाइस की कीमत जान लेते हैं।
Redmi Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G की कीमत और ऑफर
Redmi Note 15 Pro 5G की कीमत बेस 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये है।
Redmi Note 15 Pro 5G की कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये है।
डिवाइस कार्बन ब्लैक, मिराज ब्लू और सिल्वर ऐश कलर ऑप्शन में आता है।
Redmi Note 15 Pro+ 5G के बेस वेरिएंट 8GB रैम+256GB वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये है।
Redmi Note 15 Pro+ 5G की कीमत 12GB रैम और 256GB वेरिएंट के लिए 39,999 रुपये है।
Redmi Note 15 Pro+ 5G की कीमत 12GB+512GB वेरिएंट के लिए 43,999 रुपये है।
डिवाइस कार्बन ब्लैक, कॉफी मोचा और मिराज ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।
अगर आप इस फोन को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और HDFC बैंक, SBI और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं।
Redmi Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi के दोनों हैंडसेट 6.83-इंच 1.5K (1,280×2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले से लैस हैं। साथ ही दोनों डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। इसके साथ ही फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन भी मिल रही है। दोनों डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आते हैं।
जहां Note 15 Pro+ 5G में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिल रहा है तो वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल में MediaTek Dimensity 7400-Ultra चिपसेट मिलता है। साथ ही Note 15 Pro+ 5G में 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जबकि Note 15 Pro 5G में 8GB रैम और 256GB तक बिल्ट-इन स्टोरेज मिलती है।
Redmi Note 15 Pro सीरीज के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 15 Pro सीरीज में डुअल रियर कैमरा देखने को मिलता है, जहां 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस डिवाइस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल रहा है।
Note 15 Pro+ 5G डिवाइस में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6,500mAh और Note 15 Pro 5G में 6,580mAh की बैटरी दी गई है।





