SBI दे रहा है कमाई का मौका, 1 लाख के निवेश पर पाएं 36 हजार रुपये से भी ज्यादा रिटर्न

शेयर बाजार में पैसा डूबने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। ट्रंप का एक बयान या कोई भी बाहरी चिंता मार्केट को बड़े पैमाने पर प्रभावित करती आई है। म्यूचुअल फंड भी पहले की तरह सुरक्षित नहीं रही। कई ऐसे म्यूचुअल फंड रहे हैं जिन्होंने बीते कई सालों में लोगों का पैसा डूबा दिया है। इसलिए इस समय बैंक एफडी ही सबसे सुरक्षित ऑप्शन बचता है।
बैंक एफडी में आपके पैसे पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं। इसमें आपके पैसे डूबने का खतरा नहीं रहता है। इसके साथ ही आपको गारंटी रिटर्न भी मिल जाता है। आज हम खास तौर पर एसबीआई बैंक की एफडी के बारे में बात करेंगे। क्योंकि ये एक सरकारी बैंक है, इसलिए ये पूरी तरह से सुरक्षित बन जाता है।
444 दिन पर मिला ₹36 हजार से ज्यादा पैसा
अगर आप एसबीआई में 444 दिन के लिए एफडी में 1 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपको 6.45 फीसदी ब्याज के हिसाब से 444 दिन बाद 36,687 रुपये मिलेंगे। इस तरह से आपको मैच्योरिटी पर 1,36,687 रुपये मिल जाएंगे। इसमें आपको मार्केट की तरह पैसा डूबने का डर भी नहीं रहेगा।
एफडी में निवेश करने के फायदे
सुरक्षित निवेश- एफडी में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। इसमें आपको पैसा डूबने का डर नहीं रहता। इसके साथ ही आपको चुने गए अवधि के अनुसार गारंटी रिटर्न मिल जाता है।
अच्छा रिटर्न- एफडी निवेश पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा, वे आपकी अवधि पर निर्भर करता है। अगर आप लंबे समय के लिए एफडी में निवेश करते हैं तो आपको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलने के चांस होते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की वेबसाइट पर जाकर या बैंक कर्मचारी से ब्याज दर का पता कर लें।
गारंटीड इनकम- क्योंकि एफडी सुरक्षित निवेश विकल्प है। इसलिए इसमें आपको गारंटी रिटर्न मिल जाता है। इस तरह से आप गारंटीड इनकम पा सकते हैं।
पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन- पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन के लिए भी एफडी अच्छा विकल्प है। एक बेहतर पोर्टफोलियो वहीं है, जिसमें सुरक्षित और असुरक्षित स्कीम दोनों ही शामिल हो।





