जनता दर्शन: बालिका अनाबी अली की बात सुनकर सीएम योगी हुए प्रभावित

जनता दर्शन में आई बालिका अनाबी अली की बात सुनकर सीएम योगी प्रभावित हो गए। उसकी मांग पर उन्होंने कॉन्वेंट स्कूल में उसका एडमिशन कराने का आदेश दिया।
राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
जनता दर्शन में सीएम से मिलने बालिका अनाबी अली भी पहुंची। वह कान्वेंट स्कूल में एडमिशन की चाह लेकर आई थीं। इस दौरान उसने दिल को छू लेने वाली बातचीत की। उसकी बातें सुनकर सीएम ने तत्काल उसका एडमिशन पक्का कराने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया।
जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी से मिलने के बाद अनाबी अली ने कहा कि ‘मैं सीएम से मिली। उनसे लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में मेरा एडमिशन करवाने की रिक्वेस्ट की है।





