2 फरवरी को नहीं होगी Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी

ग्लैमर वर्ल्ड के फेमस कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को लेकर खबर आ रही है कि दोनों अब अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। करीब 8 सालों की डेटिंग के बाद कपल शादी के बंधन में बंध रहा है।
कहा जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रॉयल वेडिंग में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे। कपल की डेस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर के सिटी पैलेस (Udaipur City Palace) में होने की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल 2 फरवरी 2026 को शादी कर रहा है।
सिटी पैलेस में सात फेरे लेंगे रश्मिका-विजय?
यही नहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें एक शख्स सिटी पैलेस में हो रहीं तैयारियों की झलक दिखा रहा थ। शख्स ने वीडियो में कहा था, “दोस्तों, मैं आपको अपडेट दे रहा हूं। हम उदयपुर के सिटी पैलेस में हैं। वे पैलेस को सजा रहे हैं। हमें पता चला है कि यहां कोई शादी कर रहा है। अनुमान लगाइए कौन? कौन हो सकता है? रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा। वे शादी कर रहे हैं। मैं आपको सजावट दिखाता हूं। मैं आपको एक्सक्लूसिव न्यूज दे रहा। वे 2 फरवरी को शादी कर रहे हैं।”
कब होगी रश्मिका और विजय की शादी?
अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 फरवरी को नहीं बल्कि किसी और तारीख को शादी कर रहे हैं। जी हां, 123 तेलुगु वेबसाइट के मुताबिक, कपल 2 फरवरी को शादी नहीं कर रहा है। उनकी शादी की तारीख 26 फरवरी को है। वे उदयपुर के एक फेमस पैलेस में ही शादी करेंगे, लेकिन 26 फरवरी 2026 को।
शादी में कौन-कौन होगा शामिल?
इस शादी में करीबी रिश्तेदार और इंडस्ट्री से जुड़े कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। बिना किसी मीडिया कवरेज के यह शादी प्राइवेट तरीके से अरेंज की जा रही है। कहा यह भी जा रहा है कि शादी के बाद कपल हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी देगा। फिलहाल, कपल की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।





