अभी अभी: रवि शास्त्री पर बोले कोहली, मेरी केमिस्ट्री गजब है

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और हेड कोच रवि शास्त्री ने 26 जुलाई से शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत की। शास्त्री ने सपोर्ट स्टाफ और कोच पद को लेकर कहा कि हमारे जैसे लोग आते-जाते रहेंगे। भारतीय टीम का रंग हमेशा रहेगा।
वहीं विराट कोहली ने कोच मामले पर हो रहे विवाद को लेकर कहा कि बाहर चाहे जो भी हो रहा हो, हम पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है। उन्होंने शास्त्री के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि हमारी केमिस्ट्री गजब की है क्योंकि हम तीन साल से साथ काम कर रहे हैं।





