आधार का लॉन्च हुआ ऐप, जल्द करे डाउनलोड…नहीं तो…

आधार ऐप लॉन्च हो गया है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए mAadhaar पेश किया है जिसे फ्री डाउनलोड किया जा सकता है. इस ऐप से अब आप स्मार्टफोन पर ही अपने आधार कार्ड से जुड़ी जानकारियां ले सकते हैं.

गौरतलब है कि आधार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, जिसमें इसके बारे में बताया गया है. इसके मुताबिक अब यूजर्स अपना आधार मोबाइल पर कहीं भी ले जा सकते है. इस ऐप में सबसे पहले आपको अपना आधार ऑथेन्टिकेट करना होगा.
नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, फोटो और ऐड्रेस जैसी जानकारियां यहां सिर्फ कुछ क्लिक में ही मिलेंगी. इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से यह ऐप डाउनलोड करना होगा.
ऐप डाउनलोड के बाद पहले स्टेप के तौर पर एक पासवर्ड बनाना होगा. इसके बाद आपको आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा जिसे यहां एंटर करना होगा. ओटीपी ऑथेन्टिकेशन के बाद आपके आधार की तमाम जानकारी यहां मिलेगी.
LAUNCHING #mAadhaar– Carry your Aadhaar on your Mobile. The android app from UIDAI is now available on Google Play: https://t.co/6o4DdtWs3B pic.twitter.com/Adogx35hRk
— Aadhaar (@UIDAI) 18 July 2017
फिलहाल यह ऐप बीटा वर्जन में है और अभी शायद आप इसके सभी फीचर्स यूज न कर पाएं. iOS पर यह ऐप कब आएगा इसकी की जानकारी नहीं है, लेकिन जल्द ही इसे आईफोन के लिए भी लॉन्च किया जा सकता है. इस ऐप की जानकारी में लिखा है कि यह सिर्फ उन यूजर्स के लिए ही जिनका मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर किया हुआ है.
इस ऐप के जरिए यूजर्स अगर चाहें तो अपने बायोमैट्रिक्स डेटा को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऐप में अगर आपने अपना आधार प्रोफाइल बना लिया है और रजिस्टर कर लिया है तो आपको आधार की हार्ड कॉपी लेकर नहीं चलना होगा.
यूजर्स इस ऐप में दिए गए QR कोड और पासवर्ड से सुरक्षित eKYC डेटा शेयर कर सकते हैं जहां इसकी जरूरत होती है.
Download #mAadhaar from https://t.co/6o4DdtWs3B on any android phone running on Android 5.0 & up. Registered Mob. No. required to sign-up. pic.twitter.com/J60Q5vC7M2
— Aadhaar (@UIDAI) 19 July 2017
इस ऐप के जरिए यूजर्स अपने प्रोफाइल को अपडेट भी कर सकेंगे. हालांकि इसके लिए रिक्वेस्ट सेंड होगी और आधार द्वारा अप्रूव होने के बाद ही ऐसा होगा.





