सीएम धामी पहुंचे धर्मनगरी, सभी तेरह अखाड़ों के साधु संतों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचकर सभी तेरह अखाड़ों के साधु संतों का सम्मान किया। 2027 अर्द्धकुंभ मेले को लेकर भी चर्चा की गई।
कुंभ हरिद्वार कार्यक्रम के लिए विशेष पंडाल बनाया गया। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप समेत कई विभागों के अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद सीएम धामी दिवंगत वरिष्ठ आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट के निवास पर भी शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे।





