पंजाब: चोर समझ युवक को खंभे से बांधकर पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम

कोचर मार्केट एरिया में देर रात को एक युवक संदिग्ध हालात में घूम रहा था। वह एक घर में घुस गया। एक व्यक्ति ने उसे घर में घुसते देख शोर मचा दिया। जिसके बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के इकट्ठा होने पर युवक को काबू कर लिया।

मंत्री संजीव अरोड़ा के विधानसभा में आने वाले कोचर मार्केट में चोर समझ कर एक व्यक्ति को लोगों ने खंभे से बांध कर पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। युवक के घायल होने पर लोगों ने रस्सी खोल दी और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और कोचर मार्केट चौकी पुलिस ने जांच के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी है ताकि सच्चाई पता लगाई जा सके। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार कोचर मार्केट एरिया में देर रात को एक युवक संदिग्ध हालात में घूम रहा था। वह एक घर में घुस गया। एक व्यक्ति ने उसे घर में घुसते देख शोर मचा दिया। जिसके बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के इकट्ठा होने पर युवक को काबू कर लिया। जिसके बाद उसे खंभे से बांध कर पिटाई शुरू कर दी। वह पिटाई सहन नहीं कर सका और बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने ज्यादा घायल होने पर युवक को रस्सी से खोला और इसकी जानकारी पुलिस को दी।

माैके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई रवि ने बताया कि युवक को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उसके शरीर पर रस्सी और मारपीट के निशान है। वह कोई जवाब नहीं दे रहा था। जांच की जा रही है कि उसके साथ किन लोगों ने मारपीट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button