हो दीनानाथ, पहिले पहिल छठी मैया… इन गीतों के बिना अधूरा है छठ

महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) न केवल एक व्रत है, बल्कि यह संस्कृति, परंपरा और संगीत का एक अद्भुत संगम है। चार दिनों तक चलने वाले ये महाव्रत छठ गीतों (Chhath Geet) के बिना अधूरा है। यहां देखिए सबसे बेहतरीन छठ गीतों की लिस्ट।
बिहार में छठ एक त्योहार नहीं बल्कि एक इमोशन है। हर साल लोग इस महापर्व का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। दीवाली बीतते ही छठ की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और हर घर में छठ गीत रौनक को और बढ़ा देते हैं।
चार दिन चलने वाला यह महापर्व बिना छठ गीत के अधूरा लगता है। कुछ ऐसे गीत हैं जो हर छठ में गूंजते हैं और जिनकी धुन सुनते ही श्रद्धालुओं के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, मन भक्ति और श्रद्धा से भर उठता है। 25 अक्टूबर 2025 से नहाय खाय के साथ छठ पर्व शुरू हो रहा है। घर-घर में छठ गीत न बजें, ऐसा हो नहीं सकता है।
शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) हो या कल्पना पतोवर हो या फिर अनुराधा अनुराधा पौडवाल… छठ पर आधारित इनके लोक गीत आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। यहां देखिए बेहतरीन गीत की लिस्ट।
हो दीनानाथ (Ho Dinananth)
शारदा सिन्हा को बिहार की कोकिला कहा जाता है। उन्होंने कई छठ गीत गाए हैं। उनका गीत हो दीनानाथ सबसे ज्यादा पॉपुलर है। साल 1986 में शारदा ने यह गीत गाया था और आज भी यह हर घर और घाट पर छठ के मौके पर सुनने को मिलता है। यूट्यूब पर इस गाने को साढ़े पांच करोड़ लोग सुन चुके हैं।
उग हो सूरज देव (Ug Ho Suraj Dev)
साल 2002 में जानी-मानीं गायिका अनुराधा पौडवाल ने उग हो सूरज देव गीत गाया था और आज भी यह गीत छठ पर्व की शोभा बढ़ाता है। यह गीत के बिना शाम की छठ पूजा अधूरा है। यूट्यूब इस गीत को भी साढ़े पांच करोड़ से ऊपर व्यूज मिले हैं।
गजमोती चौका पुराइले (Gajmoti Chounka Purailein)
साल 2002 में बना कल्पना पतोवरी का गीत गजमोती चौका पुराइले भी छठ महापर्व में जरूर बजता है। इस गीत को भी यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिले हैं।
केलवा के पात पर (Kelwa Ke Paat Par)
छठ महापर्व के गीतों की बात हो और केलवा के पात पर का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता है। यह यूट्यूब पर अब तक के सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले गीतों में से एक है। इस गीत को शारदा सिन्हा ने साल 1986 में गाया था और आज भी इस गीत को सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
पहिले पहिल छठी मैया (Pahile Pahil Chhathi Maiya)
शारदा सिन्हा का छठ गीत पहिले पहिल छठी मैया भी उन गीतों में शामिल है जो महापर्व के वक्त घर-घर और घाट-घाट बजता है। यह गीत उन्होंने साल 2016 में गाया था और यह उनके बेहतरीन गीतों में गिना जाता है।





