छठ मइया से जुड़े इन नामों पर रखें बच्चे का शुभ नाम

छठ मइया की कृपा से प्रेरित ये नाम हर बच्चे के जीवन में रोशनी और सौभाग्य लेकर आते हैं। छठ पूजा के दौरान अगर आपके घर नन्हा मेहमान आ रहा है, तो उसे छठी मैया का आशीर्वाद समझें और उनका नाम छठ मैया से प्रेरित नामों पर रखें।

भारतीय परंपराओं में छठ पर्व सिर्फ एक पूजा नहीं, बल्कि मातृत्व, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का उत्सव है। छठ पूजा 25 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2025 मनाई जा रही है। सूर्य देव और छठ मइया की आराधना का यह पर्व माताओं की उस अटूट आस्था का प्रतीक है, जो संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए उपवास रखती हैं। ऐसे में अगर आपके घर में संतान का जन्म छठ पर्व के आसपास हुआ है तो छठ मइया से प्रेरित नाम आपके बच्चे के जीवन में पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा भर सकते हैं।

आज के आधुनिक युग में जहां नाम ट्रेंड और यूनिकनेस से तय होते हैं, वहां ऐसे पारंपरिक नाम न सिर्फ गहराई लिए होते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भारतीयता से जोड़ने का काम भी करते हैं। छठ मइया की कृपा से प्रेरित ये नाम हर बच्चे के जीवन में रोशनी और सौभाग्य लेकर आते हैं। छठ पूजा के दौरान अगर आपके घर नन्हा मेहमान आ रहा है, तो उसे छठी मैया का आशीर्वाद समझें और उनका नाम छठ मैया से प्रेरित नामों पर रखें।

लड़की के लिए छठ मइया से प्रेरित नाम

छठा

बेटी का नाम छठा रखा जा सकता है। यह छठ देवी से जुड़ा सीधा नाम है। यह नाम शक्ति और आस्था का प्रतीक है।

ऊषा

अपनी बिटिया का नाम ऊषा भी रख सकते हैं। ऊषा का अर्थ है सूर्य की पहली किरण। इसे नई शुरुआत और आशा का प्रतीक है।

प्रभा

प्रभा का अर्थ रोशनी और आभा से है। ये नाम पवित्रता का प्रतीक है। छठ पूजन के दौरान घर पर आई बिटिया रानी के लिए नाम उत्तम है।

सूर्या

इस पर्व में सूर्य देव की पूजा की जाती है। उन्हीं के नाम पर बेटी को सूर्या नाम दिया जा सकता है। सूर्या का मतलब ऊर्जा और तेजस्विता की देवी से भी है।

आदित्यप्रिया

छठी मैया से प्रेरित नामों में से एक आदित्यप्रिया भी है। आदित्यप्रिया का अर्थ है सूर्य की प्रिय। इस नाम के अन्य कई अर्थ भी हैं, जैसे शक्ति और सौंदर्य का मिश्रण।

लड़के के लिए छठ मइया से प्रेरित नाम

आदित्य

सूर्य देव का नाम, जो ऊर्जा और जीवन का स्रोत है।

दिवाकर

दिन का निर्माता, ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक।

सवित

सूर्य का एक और नाम, तेजस्वी और ऊर्जावान।

रवि

सबसे प्रसिद्ध सूर्य नाम, जो जीवनदायिनी शक्ति का द्योतक है।

प्रकाश

उजाला, ज्ञान और सत्य का प्रतीक।

Back to top button