एएसपी राधेश्याम राय को मिला सेलेक्शन ग्रेड

गोंडा। शासन ने अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय को सेलेक्शन ग्रेड (प्रोन्नति) प्रदान की है। पुलिस कार्यालय में एसपी विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को उनके कंधे पर सफेद सितारा लगाकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एसपी ने बताया कि राधेश्याम राय 2001 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने एमए एवं एमएड की उपाधियां प्राप्त की हैं। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। (संवाद)

Back to top button