दिवाली-छठ पर रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, मोदी कैबिनेट का अहम फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की गई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। सबसे पहले रेल यात्रियों का ध्यान रखते हुए सरकार ने 12000 ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।

रेलवे दिवाली-छठ जैसे त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए देश भर में 1200 स्पेशल दिवाली-छठ पर 12 हजार ट्रेनें चलाई जा रही है। इसके अलाव आज की कैबिनेट बैठक में चार नई रेलवे परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली है। सभी प्रोजेक्ट 3 से 5 साल में पूरे होंगे। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्वीनी वैष्णव ने दी है।

इस मामले में अमेरिका से आगे भारत
केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों के बारे में ब्रीफिंग करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब हम अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े माल ढुलाई वाले देश बन गए हैं। हम 10 साल पहले जहां थे, उससे हमने बहुत बड़ी छलांग लगाई है।

चार नई परियोजनाओं का एलान
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज की कैबिनेट बैठक में हमने चार नई रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। सात रेलवे कॉरिडोर कुल रेल यातायात का 41% हिस्सा वहन करते हैं। हमने हाल ही में इन कॉरिडोर को मजबूत करने और और अधिक जोड़ने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं। अब, हमने इन कॉरिडोर में न्यूनतम चार लेन और जहाँ संभव हो, छह लेन बनाने का निर्णय लिया है

वहीं, इस ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे कई रेलवे परियोजनाएं आ रही हैं, रसद लागत कम हो रही है। जनसंख्या और अर्थव्यवस्था में हमारे जैसे कई देशों ने रेलवे पर ज़ोर दिया है क्योंकि यह पर्यावरण के अनुकूल है और लागत कम करने में भी मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button