शख्स ने लगाई जानलेवा छलांग, सैकड़ों फीट की ऊंचाई से खाई में लगाई छलांग

वीडियो में दिखता है ऑस्ट्रेलिया का घना जंगल, एक पहाड़ी ट्रैक है और वहां एक शख्स खड़ा है, उसके सामने है गहरी खाई। इतनी गहरी कि नीचे झरना बह रहा है और पानी की आवाज तक डराने लगती है।

सोचो आपने तो बहुत तरह की छलांगें देखी होंगी, पूल में, नदी में या फिर किसी छोटे-मोटे एडवेंचर पार्क में. लेकिन क्या कभी ऐसी छलांग देखी है जिसे देखकर आपकी सांसें थम जाएं? जी हां एकदम मौत वाली छलांग मतलब कूदने वाला चाहे बच जाए या ना बच पाए, लेकिन देखने वालों का कलेजा जरूर कांप जाए। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। आप भी इस वीडियो को देखकर हैरान जरूर रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है ऑस्ट्रेलिया का घना जंगल, एक पहाड़ी ट्रैक है और वहां एक शख्स खड़ा है, उसके सामने है गहरी खाई। इतनी गहरी कि नीचे झरना बह रहा है और पानी की आवाज तक डराने लगती है। शख्स ने पहले खाई में पत्थर फेंका, लेकिन गहराई इतनी थी कि पत्थर का कोई अता-पता ही नहीं चला। अब सोचो जहां पत्थर तक गुम हो जाए। वहां कोई इंसान छलांग लगाए तो कैसा लगेगा?

शख्स ने लगाई मौत की छलांग
खुद को तैयार करने के लिए वो शख्स पहले जोर-जोर से चिल्लाता है। दिल की धड़कन बढ़ी हुई, सांसें तेज-तेज चल रही हैं, पैर कांप रहे हैं, लेकिन उसका मन बस छलांग लगाने को तैयार है। वो एक-एक कदम पीछे हटकर अपनी हिम्मत जुटाता है और फिर जैसे ही वो खाई में छलांग लगाता है, देखने वालों की रगों में दौड़ता खून जैसे ठंडा पड़ जाता है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जंगल का पूरा माहौल पलभर में बदल जाता है। ऐसा लगता है जैसे खाई ने उस शख्स को निगल लिया हो। वीडियो का ये मंजर इतना खौफनाक है कि हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यूजर्स के भी अलग-अलग रिएक्शन आने लगे हैं। कोई कह रहा है, “भाई, ये तो पागलपन है।” कोई उसकी हिम्मत की तारीफ कर रहा है, “सैल्यूट इस जोश को” तो कोई डर से पूछ रहा है, “ये बंदा जिंदा भी है या नहीं?” ये वीडियो इंस्टाग्राम के lostmtns नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं और ढेर सारे लाइक्स भी कर चुके हैं। कमेंट्स में तरह-तरह की बातें चल रही हैं। एक ने लिखा, “ओह माय गॉड। क्या ये बंदा सच में बच गया?” दूसरा कहता है, “जिंदगी की परवाह नहीं है तभी ऐसे काम करता होगा।” और एक ने लिखा, “दोस्त, पागलपन मत करो, दुनिया इससे आगे भी है।”

Back to top button