इस शर्त पर करिश्मा कपूर के बच्चों के साथ संजय कपूर की प्रॉपर्टी की जानकारी शेयर करेंगी तीसरी पत्नी

बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) के निधन के बाद से ही उनकी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। करिश्मा कपूर के बच्चों की तरफ से संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब उन्होंने कोर्ट में अपना जवाब दिया है।

बिजनेस टाइकून संजय कपूर (Sunjay Kappur) के अचानक निधन के बाद जहां लोग हैरान हैं, वहीं उनके परिवार में तभी से संपत्ति का विवाद चल रहा है। जून में संजय का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद मां रानी कपूर ने जालसाली का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि सोना कॉमस्टार से दूर रखने के लिए उनसे जबरदस्ती साइन करवाया गया। इसके बाद संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) कंपनी की निदेशक बन गईं।

पिछले महीने ही करिश्मा कपूर के बच्चों की तरफ से दिल्ली हाई कोर्ट में संपत्ति को लेकर एक याचिका दायर की गई थी जिसके बाद कोर्ट ने प्रिया सचदेव को आदेश दिया था कि वह संजय कपूर की सारी संपत्ति का ब्यौरा साझा करें। अब आखिरकार प्रिया ने भी संपत्ति की जानकारी साझा करने के आदेश पर अपना जवाब दिया है।

इस शर्त पर साझा करेंगी संपत्ति का ब्यौरा
प्रिया सचदेव ने हाई कोर्ट के आदेश पर दिए जवाब में कहा है कि वह संजय कपूर की संपत्ति की जानकारी साझा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी एक शर्त है। उन्होंने कोर्ट में एक आवेदन किया है जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पति की निजी संपत्ति के बारे में जानकारी सार्वजनिक न करने के लिए एक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट की मांग की है। अपने आवेदन में प्रिया कपूर ने कहा कि करिश्मा कपूर के बच्चे और उनकी सास रानी कपूर को साइबर सिक्योरिटी और अन्य सुरक्षा मुद्दों के मद्देनजर एक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने चाहिए।

आज कोर्ट में होगी सुनवाई
प्रिया सचदेव ने कहा कि वह संपत्ति की जानकारी सीलबंद लिफाफे में बताएंगी, लेकिन इसके लिए उन्हें उन सभी लोगों से नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) पर हस्ताक्षर भी लेने होंगे जिन्हें जानकारी दी जाएगी। कोर्ट आज सुबह 10 बजे इस मामले पर फिर सुनवाई करेगा। प्रिया कपूर आज सील किया हुआ लिफाफा भी कोर्ट को सौंपेंगी।

बता दें कि प्रिया सचदेव संजय कपूर की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने पहली शादी नंदिता महतानी से की थी जिनसे उनका रिश्ता चंद साल ही चला था। फिर उन्होंने दूसरी शादी करिश्मा कपूर से की थी जिनसे वह 2016 में अलग हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button