नॉर्थ-ईस्ट भारत की इन 5 जगहों की खूबसूरती देख हैरान हो जाएंगे आप

क्या आप भी भारत के नॉर्थ-ईस्ट स्टेट्स घूमने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां तो यहां कुछ ऐसी जगहें (North-East Travel Destinations) हैं जिनका दीदार आपको एक बार तो जरूर करनी चाहिए। ये जगहें अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और संस्कृति के लिए जाने जाते हैं। आइए जानें इन खास जगहों के बारे में।

भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव, सांस्कृतिक विविधता और शांति का एक अनूठा संगम देखने को मिलता है। हिमालय की गोद में बसा यह क्षेत्र अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, बहती नदियों, हरे-भरे जंगलों और संस्कृति के लिए जाना जाता है।

अगर आप भारत के नॉर्थ-ईस्ट स्टेट्स को घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम यहां कि कुछ खास जगहों के बारे में बताने वाले हैं। इन जगहों की खूबसूरती और संस्कृति देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानें इन जगहों के बारे में।

काजीरंगा नेशनल पार्क, असम
यह पार्क एक सींग वाले गैंडों का घर है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा यहीं पाए जाते हैं। यह यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। यहां आप जीप या हाथी की सवारी का आनंद ले सकते हैं। इस दौरान गैंडे, बाघ, हाथी, और तरह-तरह के पक्षियों को देख सकते हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित यह पार्क वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

तवांग मठ, अरुणाचल प्रदेश
यह भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बौद्ध मठ है। 17वीं सदी में बना यह मठ समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां का नजारा मनमोहक होता है। चारों तरफ से बर्फ से ढके पहाड़ और घाटियों के बीच बना यह मठ शांति और अध्यात्म का केंद्र है। यहां की शांत और पवित्रता हर किसी को सुकून देती है।

चेरापूंजी, मेघालय
यह जगह दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश के लिए जानी जाती है। चेरापूंजी अपनी लिविंग रूट ब्रिज, घने जंगलों और खूबसूरत झरनों के लिए मशहूर है। इन पुलों को स्थानीय लोग पेड़ों की जड़ों को मोड़कर बनाते हैं। यहां के प्रमुख झरनों में नोह्संगिथियांग फॉल्स और सेवन सिस्टर्स फॉल्स बहुत खास हैं। यहां की हरियाली और शांति भरी हवाएं मन को तरोताजा कर देती हैं।

शिलांग, मेघालय
मेघालय की राजधानी शिलांग को “पूर्व का स्कॉटलैंड” भी कहा जाता है। यहां की पहाड़ियां, झीलें और झरने इसे एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां आप उमियम झील में बोटिंग कर सकते हैं, लेडी हैदरी पार्क में घूम सकते हैं और एलिफेंट फॉल्स की खूबसूरती देख सकते हैं।

गंगटोक, सिक्किम
सिक्किम की राजधानी गंगटोक अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां से हिमालय की ऊंची चोटियों का मनमोहक नजारा दिखता है। यहां आप त्सोमगो झील और नाथुला दर्रा घूम सकते हैं। उत्तरी सिक्किम में गुरुडोंगमार झील और युमथांग घाटी भी बहुत खास है। यहां के प्राकृतिक नजारा और शांत माहौल इसे यादगार यात्रा बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button