क्लर्क के 10277 पदों पर आवेदन स्टार्ट, स्नातक पास करें अप्लाई, स्टेट वाइज भर्ती डिटेल यहां करें चेक

देश की टॉप सरकारी बैंक में सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) के 10277 रिक्त पदों पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी की कम से कम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा से नहीं होनी चाहिए अर्थात उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1997 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद न हुआ हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/crpcsaxvjl25/ पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करना होगा।
इसके बाद कैटेगरी वाइज निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी।
शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

आवेदन पत्र भरने के साथ एप्लीकेशन फीस जमा करना अनिवार्य है तभी आपका फॉर्म स्वीकार होगा। शुल्क अन्य सभी श्रेणियों के लिए 850 रुपये तय किया गया है वहीं एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपये निर्धारित है।

स्टेट वाइज भर्ती डिटेल
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों में 10277 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

अंडमान एवं निकोबार: 13 पद
आंध्र प्रदेश: 367 पद
अरुणाचल प्रदेश: 22 पद
असम: 204 पद
बिहार: 308 पद
चंडीगढ़: 63 पद
छत्तीसगढ़: 214 पद
दादरा और नगर हवेली और दमन दीव: 35 पद
दिल्ली: 416 पद
गोवा: 87 पद
गुजरात: 753 पद
हरियाणा: 144 पद
हिमाचल प्रदेश: 114 पद
जम्मू एवं कश्मीर: 61 पद
झारखंड: 106 पद
कर्नाटक: 1170 पद
केरल: 330 पद
लद्दाख: 05 पद
लक्षद्वीप: 07 पद
मध्य प्रदेश: 601 पद
महाराष्ट्र: 1117 पद
मणिपुर: 31 पद
मेघालय: 18 पद
मिजोरम: 28 पद
नागालैंड: 27 पद
ओडिशा: 249 पद
पुडुचेरी: 19 पद
पंजाब: 276 पद
राजस्थान: 328 पद
सिक्किम: 20 पद
तमिलनाडु: 894 पद
तेलंगाना: 261 पद
त्रिपुरा: 32 पद
उत्तर प्रदेश: 1315 पद
उत्तराखंड: 102 पद
पश्चिम बंगाल: 540 पद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button