एयर होस्टेस को बनाया हवाई सुंदरी, नर्स बनी दवाई सुंदरी…शख्स का मजेदार अनुवाद, बीवी के लिए बताया सटीक नाम!

सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार पोस्ट वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते. हाल ही में ऐसा ही एक पोस्ट चर्चा में है जिसमें किसी व्यक्ति ने कुछ अंग्रेजी शब्दों का हिन्दी में अनुवाद किया है. शख्स ने एयर होस्टेस, नर्स, लेडी टीचर जैसे शब्दों का अनुवाद हिन्दी में किया है. उसने एयर होस्टेस को हवाई सुंदरी बना दिया वहीं नर्स को दवाई सुंदरी…मगर बीवी के लिए उसने जो बताया, वो बेहद सटीक नाम है.

इंस्टाग्राम यूजर @khushburathaur12 ने हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें किसी ने महिलाओं से जुड़े कुछ पदों के अंग्रेजी शब्दों का अनुवाद हिन्दी में किया है. जैसे उसने एयर होस्टेस को हवाई सुंदरी बताया. पर उसने वाइफ के लिए जो नाम बताया, वो पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

अंग्रेजी शब्दों का किया हिन्दी अनुवाद
फोटो में आप देख सकते हैं कि उसने एयर होस्टेस को हवाई सुंदरी बताया, नर्स को दवाई सुंदरी बताया. इसी तरह लेडी टीचर को पढ़ाई सुंदरी बताया और मेड को सफाई सुंदरी बताया. मगर वाइफ के लिए उसने लिखा- लड़ाई सुंदरी. ये पढ़कर जिनती पत्नियां होंगी, वो जरूर भड़क जाएंगी और पति इससे सहमत हो जाएंगे.

पोस्ट हो रहा है वायरल
इस पोस्ट को 43 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा- कहां से लाते हो भाई इनता बढ़िया आइडिया. वहीं एक ने तो और भी बढ़िया अनुवाद कर दिए, उसने लिखा- पुलिस वाली पिटाई सुंदरी और वकील साहिबा केस में फांसी दिलवाई सुंदरी. एक ने कहां- कहां थे आप ज्ञानी बाबा?

Back to top button