US से सीधे नीदरलैंड्स रवाना हुए पीएम मोदी, दोनों देशों के बीच है ये बड़ा रिलेशन

 दो दिन के अपने अमेरिकी दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब साढ़े छह बजे नीदरलैंड्स के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी की तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा का नीदरलैंड्स अंतिम पड़ाव है.US से सीधे नीदरलैंड्स रवाना हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी यहां डच प्रधानमंत्री मार्क रूटे के साथ बैठक करेंगे और वहां के राजा विलेम-एलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे. दोनों देश इस साल भारत और नीदरलैंड के बीच स्थापित हुए कूटनीतिक रिश्तों के 70 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं.

बता दें कि रूट और मोदी की मुलाकात साल 2015 में एक बार हो चुकी है. उस साल रूट दो दिन के दौरे पर दिल्ली आए थे.

ये भी पढ़े: ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया महान पीएम, कहा- मैं उनके बारे में हमेशा पढ़ता रहता हूं

तीन देशों की यात्रा पर जाने से पहले उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था, “मैं 27 जून को नीदरलैंड्स के दौरे पर रहूंगा. दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन की इस साल 70वीं सालगिरह है. इस दौरान में मार्क रूट से मुलाकात करूंगा. वहीं, किंग विलियम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से भी मिलने जाऊंगा.”

✔@narendramodi

My visit to Netherlands seeks to boost bilateral ties & deepen economic cooperation. https://www.facebook.com/narendramodi/photos/a.10150164299700165.421791.17752689

 

मोदी ने आगे कहा, “मैं पीएम रूट के साथ मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित हूं. इस दौरान दोनों देशों के बीच बाइलेटलर रिलेशन्स को और मजबूत किया जाएगा. हमारे बीच क्लाइमेंट चेंज और काउंटर- टेरिज्म जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.”

बता दें कि पीएम मोदी नीदरलैंड्स जाने वाले चौथे भारतीय प्रधानमंत्री हैं. साल 1957 में सबसे पहले जवाहर लाल नेहरू नीदरलैंड्स गए थे. इसके बाद साल 1985 में राजीव गांधी और फिर 2004 में डॉ. मनमोहन सिंह ने नीदरलैंड्स का दौरा किया था. तीनों ही प्रधानमंत्री कांग्रेस सरकार से थे.

Back to top button