पिछले 10 सालों में अक्षय तृतीया पर कितना रहा सोने का दाम, यहां पढ़ें डिटेल

सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है। भारत में सोना खरीदना सिर्फ निवेश का ही जरिया नहीं है। बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी हुई है। हमारे देश में किसी उत्सव, शादी या शुभ अवसरों पर ही ज्यादा सोना खरीदा जाता है। ऐसे अवसर पर डिमांड को देखते हुए, सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।
सोने के दाम में हर साल अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। जिसका मतलब है कि इसमें निवेश कर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। Ventura के अनुसार 10 मई 2024 तक सोने की खरीदारी में 30 फीसदी का गेन मिला है। इसमें मिलने वाले रिटर्न को बेहतर समझने के लिए आज हम अक्षय तृतीया के मौके पर सोने के दाम को देखेंगे।
जिसके जरिए हम अक्षय तृतीया के मौके पर सोने से मिलने वाले रिटर्न, महंगाई, हर साल बढ़ रही कीमत के बारे में बेहतर समझ पाएंगे।
10 सालों में कितना रहा सोना?
नीचे बताए गए आंकड़े Ventura की रिपोर्ट से लिए गए हैं। वहीं यहां हमने 24 कैरेट सोने का भाव लिया है। 24 कैरेट सोने में 99.9 प्रतिशत सोना होता है, वहीं बाकी अन्य धातुओं का मिश्रण होता है।
अक्षय तृतीया दाम
(साल) (24 कैरेट सोना)
2015 ₹26,936
2016 ₹29,805
2017 ₹28,873
2018 ₹31,534
2019 ₹31,729
2020 ₹46,527
2021 ₹47,676
2022 ₹50,808
2023 ₹59,845
2024 ₹73,240
2025 ₹95,900
साल 2015 से लेकर अब तक ही सोने का दाम देखा जाएं तो इसमें 68,964 रुपये प्रति 10 ग्राम का अंतर देखने को मिला है। इसके साथ ही अगर पिछले 5 सालों का ही अंतर देखें तो ये 49,373 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आज एमसीएक्स पर सुबह 10.38 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने ने अब तक एमसीएक्स पर 95010 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आज 28 अप्रैल को सोने के दाम में 41 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।
कैसे खरीदे सस्ता सोना?
वैसे तो अक्षय तृतीया में फिजिकल गोल्ड खरीदना ही शुभ माना जाता है। लेकिन आप इस शुभ अवसर पर डिजिटल गोल्ड भी खरीद सकते हैं। डिजिटल गोल्ड को अपनी सहुलियत के हिसाब से खरीद सकते हैं। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर फोन पे से डिजिटल सोना खरीदने पर 1% कैश बैक मिलेगा।