ईद पर भी बाज नहीं आए पत्थरबाज, CRPF कैंप पर किया बड़ा हमला…

ईद के त्योहार के मौके पर भी कश्मीर में पत्थरबाज अपनी हरकत से बाज नहीं आए. कश्मीर के अनंतनाग की जंगलातमंडी में लोगों ने सीआरपीएफ कैंप पर पत्थरबाजी की. जिसके बाद फोर्स ने उनपर आंसू गैस भी छोड़ी. पत्थरबाज वहां पर मूसा के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे.

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार कश्मीर का माहौल बिगड़ा है. अभी हाल ही में कश्मीर के नौहटा में नमाज के दौरान ड्यूटी कर रहे DSP मोहम्मद अयूब पंडित की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. जिससे माहौल बिगड़ा है.
मूसा ने किया था बड़ा खुलासा
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकियों के खिलाफ सेना बड़ी कार्रवाई कर रही है. कई आतंकी मारे भी गए हैं. अब इसको लेकर तालिबान-ए-कश्मीर के लीडर ज़ाकिर मूसा ने बड़ा खुलासा किया है. मूसा का कहना है कि आर्मी ने पिछले 7 दिनों में जिन आतंकियों को मारा है, उनमें से अधिकतर की जानकारी खुद उसने ही सेना को दी थी.
यह भी पढ़ें: बारी-बारी सबने मेरा रेप किया, अंत में मेरी 8 महीने की बच्ची को यह कहकर फेंक दिया कि ये बहुत रोती..
मूसा ने कहा कि हाल ही में दो ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के जुनैद मट्टू और निसार अहमद जैसे लोगों के बारे में उसने ही जानकारी दी थी. मुसा के ग्रुप की ओर से एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी गई.





