1 हजार रुपये में महिला ने खरीदी पुरानी पेंटिंग, घर जाकर ध्यान से देखा तो उड़े होश, रातोंरात बनी करोड़पति!

अंग्रेजी में एक कहावत है, कभी किसी किताब को उसके कवर से नहीं आंकना चाहिए. जरूरी नहीं कि जो चीज जैसी बाहर से दिख रही हो, असल में भी वो वैसी ही हो.ये बात एक अमेरिकी महिला (Woman buy antique portrait for 1000 rupees) के साथ सच साबित हो गई है. महिला ने एक पुरानी पेंटिंग को नीलामी से खरीदा. उसने काफी कम दाम में फोटो को खरीद लिया. पर जब वो तस्वीर को घर ले गई और उसे ध्यान से देखा, तो उसके होश उड़ गए. इस तस्वीर के भरोसे वो रातोंरात करोड़पति बन गई.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार पेंसिलवेनिया की रहने वाली हीडी मार्को, सैलवेज गुड्स एंटीक्स की मालकिन हैं. जनवरी में वो मॉन्टगोमेरी काउंटी के एक एंटीक स्टोर में एक नीलामी में शामिल होने गई थीं. जहां उन्हें एक पेंटिंग नजर आई. इस पुरानी पेंटिंग में एक महिला नजर आ रही थी जो बिना कपड़ों के थी. महिला ने उस पेटिंग को न छूकर देखा, न उसने पेंटिंग के पीछे लिखी जानकारियों को पलटकर देखा, उसे वो चित्र पसंद आ गया, तो उसने पति और बेटे से कहा कि उसपर बोली लगा दें.
महिला ने खरीदी पुरानी पेंटिंग
नीलामी में 1000 डॉलर से लेकर 3 हजार डॉलर तक की पेंटिंग थीं. ये पेंटिंग वहां सिर्फ रखी हुई थी. महिला को न जाने उस पेंटिंग को देखकर क्या महसूस हुआ, उसने उसे खरीद लिया. महिला ने पेंटिंग के लिए सिर्फ 12 डॉलर यानी करीब 1 हजार रुपये चुकाए. पर जब वो उसे घर लेकर आई और उसे नजदीक से देखा, तो उसके होश उड़ गए. चूंकि हीडी खुद भी पुराने सामानों की जानकार हैं, ये पेंटिंग नजदीक से देखकर उन्हें समझ आ गया कि वो बहुत दुर्लभ और कीमती पेंटिंग है. उसके पीछे फ्रांस के लेजेंड इंप्रेशनिस्ट रेनॉएयर का साइन था.
इतनी हो सकती है पेंटिंग की कीमत
उन्होंने जब ज्यादा शोध की तो उन्हें समझ आया कि वो पोर्ट्रेट रेनॉएयर की बीवी की हो सकती है, जिनका नाम एलिन चैरिगॉट था और ये 1800 के दौर की होगी. उन्होंने एक दूसरे आर्ट अप्रेसर से संपर्क किया, जिन्होंने इस बात को माना कि वो चित्र असली है. उन्होंने वाइल्डेन्स्टीन प्लैटनर इंस्टिट्यूट से संपर्क किया, जो 10 अप्रैल को इस चित्र को सच को उजागर करेंगे. वो कई तरह के टेस्ट कर के सच तक पहुंचते हैं. अगर ये पेंटिंग सही में रेनॉएयर की हुई, तो इसकी कीमत 8.5 करोड़ रुपये होगी. इस तरह महिला रातोंरात करोड़पति बन चुकी है.





