मॉल में कपड़ा खरीदने गई लड़की, लेकिन जींस देख फटी रह गई आंखें

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. कभी किसी की शादी का वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी कोई महिला अपने पति को पीटती हुई दिख जाती है. कोई लड़की अपने भाई से शादी का दावा करती है, तो कोई महिला अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड के साथ ही चक्कर चलाने लग जाती है. कई बार तो बाजार में फैशन से जुड़ी ऐसी-ऐसी चीजें दिख जाती हैं, जिन्हें देखकर भरोसा नहीं हो पाता है. इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा. दरअसल, एक लड़की कपड़ा खरीदने के लिए मॉल में गई. वो घूम-घूम कर देख ही रही थी कि तभी उसकी नजर एक विचित्र जींस पर गई. उस जींस को देखने के बाद वो बस खड़ी रह गई, ऐसा लगा मानो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. लड़की उस जींस के बारे में कुछ सोचती, तभी लड़का उसे पहनकर इठलाते हुए प्रदर्शन करने लगा.
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन आपको बता दें कि ये दो वीडियो को मिलाकर बनाया गया है. लड़की और लड़के का वीडियो अलग है, लेकिन फैशनेबल जींस एक जैसा ही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की कपड़ा खरीदने के लिए मॉल के अंदर गई. वो हाथ में जूस ली हुई है. तभी उसकी नजर विचित्र अंदाज वाले फैशनेबल जींस पर गई. वो ठिठक कर खड़ी रह गई और उसकी आंखें हैरानी से फटी की फटी रह गईं. वो उठाकर उस जींस को दिखाती है, लेकिन उसके चेहरे से साफ पता चलता है कि वो जींस उसे पसंद नहीं है. लेकिन तभी दूसरा क्लिप सामने आ जाता है, जिसमें एक लड़का उसी जींस को पहनकर सड़क पर प्रदर्शन यानी नए फैशन को टशन में दिखा रहा है. उसने चश्मा भी लगा रखा है.





