अधिग्रहण जमीन पर महाराष्ट्र में भड़के किसान, किया हिंसक प्रदर्शन फूंकी गाड़ियां

-
महाराष्ट्र के कल्याण में एयरफोर्स के जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों का प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक हो गया. किसानों ने कल्याण में नेवली गांव के पास रास्ता रोको प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों और पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही वाहनों को आग के हवाले कर दिया.
नेवी का यह एयर स्ट्रिप करीब 1600 एकड़ में फैला हुआ है, जिसके विरोध में लगभग 17 गांव के किसान प्रदर्शन कर रहे थे. -

किसानों ने 10 अलग-अलग जगह प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने पुलिस पर हमला भी किया और गाड़ियों में आग लगा दी.
-

किसानों के परिवार ने सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया था, इस दौरान ठाणे-बदलापुर हाईवे पर सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन हुआ.
-

राज्य सरकार इस एयर स्ट्रिप को राज्य के तीसरे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर डेवलेप करना चाहती है, कई किसानों से इसके लिए जमीन ली गई थी लेकिन अब वह इसे वापिस मांग रहे हैं.
-

आक्रोशित ग्रामीणों ने नेवली गांव में पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया. इस हमले में दो से तीन पुलिसवालों के घायल होने की खबर है. इनमें असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर, दो सब इंस्पेक्टर और कुछ कांस्टेबल भी घायल हुए हैं.
-

बता दें कि इस गांव में विश्व युद्ध के दौरान की एक एयर स्ट्रिप है और इसके आसपास की जमीन रक्षा मंत्रालय की है.
-

हालांकि यहां के गांव वाले एक लंबे समय से इस जमीन का उपयोग खेती के लिए करते रहे हैं. ऐसे में अब नेवी की ओर से किए जा रहे अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं.






