हनीमून को बनाना चाहते हैं यादगार, तो साउथ इंडिया के ये हिल स्टेशन होंगे परफेक्ट डेस्टिनेशन!

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है और शादी के बाद लगभग हर कपल हनीमून पर जाने की प्लानिंग करता है। ऐसे में साउथ इंडिया में मौजूद हिल स्टेशन कपल्स के लिए एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन साबित होगा। यहां की खूबसूरती और नेचुरल ब्यूटी आपके हनीमून को यादगार बना देगी। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही डेस्टिनेशन के बारे में।

हमारा देश भारत खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। यहां आपको हर तरह के ट्रैवल डेस्टिनेशन मिलते हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, देश का हर एक हिस्सा घूमने के लिए परफेक्ट हैं। साउथ इंडिया इन्हीं में से एक है, जो नेचुरल ब्यूटी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां कई ऐसी जगह हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना जीवन का एक बेहद यादगार अनुभव होता है।
यहां मौजूद हिल स्टेशन की बात ही कुछ अलग है। यहां के मंदिर, पहाड़, वॉटरफॉल, खाना-पीना, रहन-सहन, त्योहार, कल्चर आदि सब कुछ भारत के अन्य हिस्सों से बिल्कुल हट कर होता है। यही कारण है कि इन्हें एक्सप्लोर करने की चाह में कई कपल दक्षिण भारत में अपना हनीमून प्लान करते हैं। अगर आप भी इस दिनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, तो आइए जानते हैं कि दक्षिण भारत हनीमून मनाने के लिए जाने पर किसी भी कपल को किन हिल स्टेशन पर जरूर जाना चाहिए –

कोडाइकनाल
ये दक्षिण भारत का एक मुख्य और खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये तमिलनाडू में मदुरई के पास मौजूद है। इसे प्रिंसेस ऑफ हिल स्टेशन भी कहा जाता है। यहां का ठंडा और ओस से भरा मौसम, खूबसूरत पहाड़ियां, पहाड़ों में स्थित वॉटरफॉल, कोडाइकनाल के जंगल और प्राकृतिक खूबसूरती मन मोह लेती है। यहां स्थित लिरिल वॉटरफॉल, बियर शोला फॉल, फेयरी फॉल, कूकल फॉल जैसे कई वॉटरफॉल पर जरूर जाएं, क्योंकि ये ट्रिप को मजेदार और यादगार बनाते हैं।

ऊटी
तमिल नाडू का फेमस हिल स्टेशन ऊटी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण कपल के लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां की खूबसूरत नजारे, ओस से लिपटी पहाड़ियां, चाय के बागान, बोटेनिकल गार्डन, टॉय ट्रेन राइड, वॉटरफॉल, लेक, दुर्लभ फुलवारियां, हाथ से बने चॉकलेट आदि ऐसी तमाम चीजें हैं, जिसे देख कर किसी भी कपल की यहां दोबारा आने की इच्छा जरूर होगी।

कुर्ग
कर्नाटक में स्थित कुर्ग अपनी कॉफी प्लांटेशन के साथ दक्षिण भारत का एक प्रचलित और खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे स्कॉटलैंड ऑफ इंडिया और कॉफी कैपिटल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। अपने कल्चर और खूबसूरती के कारण कुर्ग कपल के लिए साथ समय बिताने के लिए खूबसूरत जगह का एक बेहतरीन विकल्प है। यहां स्थित मंडलपट्टी, एलीफेंट कैंप, तिब्बतन मॉनेस्ट्री, राजा की सीट जैसी तमाम घूमने की जगह को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

मुन्नार
इसे दक्षिण भारत का कश्मीर भी कहा जाता है। मुन्नार इडुक्की जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है, जो केरल के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। अपने टी-गार्डन और यहां स्थित दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी के कारण मुन्नार अन्य हिल स्टेशन की तुलना में ज्यादा प्रचलित है। सबसे ज्यादा टूरिस्ट सदियों से मुन्नार को ही अपना फेवरेट हिल स्टेशन डेस्टिनेशन बताते हैं। इसलिए दक्षिण भारत आने पर हर कपल को यहां जरूर आना चाहिए, क्योंकि मुन्नार आए बिना ये ट्रिप अधूरी है।

Back to top button