रिश्वत लेने वाले पटवारी को सात दिन की पुलिस रिमांड

कठुआ के हीरानगर में रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी सुदर्शन खजूरिया को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

कठुआ के हीरानगर में रिश्वत लेते गिरफ्तार किए पटवारी को सात दिन की पुलिस रिमांड दी गई है। शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी सुरीन सिंह ने पटवारी सुदर्शन खजूरिया को को एंटी करप्शन की विशेष अदालत कठुआ में पेश किया। बता दें कि कि पटवारी को रंगेहाथ 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।

विशेष न्यायाधीश परवीन पंडोह ने दलीलें सुनने के बाद कहा कि मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है। आरोपी द्वारा कथित रूप से किया गया अपराध जघन्य प्रकृति का है। इसलिए आरोपी को 7 दिनों की अवधि के लिए पुलिस हिरासत में भेजा जाता है। आरोपी को कानूनी सहायता के तहत उसके अधिकारों के बारे में बताया जाएगा। एसीबी को आदेश दिया कि वह हर 48 घंटे के बाद आरोपी की मेडिकल जांच करवाए।

Back to top button