जयपुर में तेज हवा के साथ झमाझम बरसे बादल, तापमान गिरने से गर्मी की तपिश हुई कम

जयपुर। जयपुर में गुरुवार सुबह लोगों की नींद तेज बरसात की आवाज से खुली। तेज हवा के साथ बादल गरजने लगे तथा बिजलियां चमकने लगीं। बरसात जयपुर शहर सहित आस-पास के इलाकों में भी हुई। कहीं तेज से कहीं हल्की वर्षा हुई। इससे तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले बीती रात आंधी से भी तापमान में गिरावट आई थी।
जानिए और इस बारे में .…
– जयपुर शहर और आस पास के इलाकों में सुबह पांच बजे बरसात शुरू हुई। बरसात रुक-रुक कर सुबह नौ बजे तक होती रही। तेज हवा के बाद बिजलियां भी चमकती रहीं। बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई जगहों पर सड़कें बनाई जा रही हैं। इससे बरसात होते ही वहां कीचड़ हो गया जिससे भी लोगों को परेशानी हुई।
ये भी पढ़े: NEET की OMR शीट जारी, आपत्तियां 14 तक दे सकेंगे स्टूडेंट्स, आंसर की 15 को जारी होगी
– पिछले 10 दिन में यह तीसरी बार है जब जयपुर सहित राजस्थान के कई हिस्सों में बरसात हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया था कि अगले दो तीन दिन प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा वहीं इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर फिर से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। उत्तर पूर्वी इलाकों में सक्रिय रहा चक्रवाती परिसंचार तंत्र पूरब के राज्यों की ओर खिसक गया है। जयपुर में सुबह आठ बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दौसा में भी बरसे मेघ
– दौसा में तेज हवा के साथ लगभग एक घंटे तक झमाझम बरसात हुई।
– दौसा में भी सुबह बरसात का दौर शुरू हुआ जो करीब तीन घंटे तक चला। रुक-रुक कर वर्षा होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया।
– मौसम विभाग के अनुसार 22 जून को राजस्थान में मानसून प्रवेश कर सकता है। मानसून कोटा, बारां तथा झालावाड़ के राज्य के दक्षिणी हिस्सों से प्रवेश कर सकता है।
– वहीं बुधवार को राज्य में 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ चूरू सबसे गर्म रहा। इसके बाद श्रीगंगानगर 43.5 डिग्री सेल्यिसयस के साथ दूसरे स्थान पर रहा।