पालतू कुत्ते को बॉयफ्रेंड संग छोड़ गई लड़की, लौटी तो कमरे में बंद मिला डॉगी

हर कोई अपने पालतू जानवरों को बहुत प्यार करता है. कई लोग तो इतना प्यार करते हैं कि वो अपने पालतू कुत्ते-बिल्लियों को कभी भी बांधकर नहीं रखते, उन्हें पूरे घर में आजाद घूमने देते हैं. अगर कोई उनके पेट्स को बांधने की कोशिश करे या कमरे में बंद कर दे तो वो नाराज हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक लड़की ने भी इसी बात की नाराजगी को जाहिर किया. उसने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसके पालतू कुत्ते को स्टोर रूम में बंद कर दिया था. जब उसने बंद करने की वजह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि उसे बॉयफ्रेंड की एक अजीबोगरीब हरकत नजर आ गई.

मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट के ग्रुप r/AITAH पर हाल ही में एक लड़की ने एक पोस्ट लिखा जो वायरल हो रहा है. पोस्ट तो अब डिलीट हो चुका है मगर उसके कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं अभी भी नजर आ रही हैं. वेबसाइट के अनुसार लड़की 32 साल की एक लड़की ने पोस्ट लिखकर बताया कि वो और उसका बॉयफ्रेंड 1 साल से साथ हैं और उसके पास एक पालतू कुत्ता भी है, मैक्स, जो 5 सालों से उसके साथ है. लड़की के लिए उसका पालतू कुत्ता उसका सब कुछ है. वो उससे बहुत प्यार करती है.

स्टोर रूम में दिखा कुत्ता
हाल ही में लड़की किसी काम से बाजार गई थी. घर पर उसने कुत्ते और अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ दिया था. बॉयफ्रेंड हमेशा ये दिखाता था कि उसे मैक्स पसंद है. पर जब लड़की मार्केट से लौटी तो उसने देखा कि बॉयफ्रेंड गार्डेन में फोन पर बात कर रहा है और मैक्स नजर नहीं आ रहा है. धीरे-धीरे मैक्स के रोने की आवाज आ रही थी. उसने जब आवाज को फॉलो किया तो पता चला कि वो स्टोर रूम में बंद है. उसने बॉयफ्रेंड से इसके बारे में पूछा तो उसने कहा कि मैक्स काफी बेचैन और अशांत लग रहा था, इस वजह से उसने उसे कुछ देर के लिए स्टोर रूम में बंद कर दिया था जिससे वो शांत हो जाए. ये बात लड़की को ठीक नहीं लगी क्योंकि मैक्स वैसा रिएक्शन नहीं देता है. उसने बॉयफ्रेंड की बात की तस्दीक करने के लिए सीसीटीवी पर देखा. उसे जो नजर आया वो देखकर उसके होश उड़ गए.

वीडियो में दिखी चौंकाने वाली चीज
उसने देखा कि उसका बॉयफ्रेंड मैक्स को पीट रहा है. वो मजाक में पीथ थपथपाने वाली क्रिया नहीं थी, बल्कि वास्तव में मार रहा था. फिर उसने कुछ और वीडियोज भी देखे, जिसमें मैक्स को बॉयफ्रेंड मारता नजर आ रहा है. उसने जानबूझकर मैक्स को स्टोर रूम में बंद किया था. एक वीडियो में तो कुत्ता लेटा हुआ है, वो किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा है पर फिर भी बॉयफ्रेंड आकर उसे मारने लगता है. ये देखकर लड़की को बहुत बुरा लगा और उसने तय किया कि वो बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लेगी. उसने लोगों से राय मांगी कि क्या वो गलत सोच रही है. तो अधिकतर लोगों ने उसका सपोर्ट किया और कहा कि वो सही सोच रही है. ऐसी हैरान करने वाली खबरों के लिए जुड़े रहें.

Back to top button