लिव इन में रहता था कपल, गर्लफ्रेंड ने यूं ही चेक किया CCTV, नज़ारा देख रह गई सन्न

दो लोग जब एक घर में एक साथ रहते हैं, तो उन्हें एक-दूसरे की सारी चीज़ें पता होती हैं. खासतौर पर अगर ये रिश्ता ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का हो, तो उनके बीच कम से कम राज़ रहते हैं. बावजूद इसके जब उन्हें किसी ऐसी चीज़ के बारे में पता चलता है, जिसे छिपाया गया हो, तो झटका लगना बनता है. कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़की के साथ, जिसे अपने ब्वॉयफ्रेंड का अजीबोगरीब सच पता चला.

आजकल का ये सामान्य सा ट्रेंड है कि जब दो लोग रिश्ते में होते हैं, तो वे लिवइन में रहना पसंद करते हैं. एक ऐसी ही लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की चिंता में घर का सीसीटीवी चेक किया, तो नज़ारा देख वो सन्न रह गई. लड़की को अपने पार्टनर पर इतना ज्यादा भरोसा था कि वो सोच भी नहीं सकती थी कि वो इस तरह से उसे धोखा दे रहा होगा.

पार्टनर की फिक्र में चेक किया कैमरा
रेडिट पर अपने साथ हुई घटना का ज़िक्र करते हुए 32 साल की एक महिला ने बताया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ करीब एक साल से लिव इन में रह रही थी. उनके बीच सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था. इस कपल के साथ लड़की का एक डॉग मैक्स भी रहता था, जिसे वो बेहद प्यार करती थी. खुशकिस्मती से उसके ब्वॉयफ्रेंड को भी उससे दिक्कत नहीं थी और वो भी उसका बहुत ख्याल रखता था. ऐसे में लड़की की ज़िंदगी बिल्कुल परफेक्ट चल रही थी, जब तक कि उसने घर का सीसीटीवी नहीं चेक किया था.

फुटेज देखकर सरकी पैरों तले ज़मीन
लड़की को अपने ब्वॉयफ्रेंड की चिंता सता रही थी, ऐसे में उसने घर का सीसीटीवी चेक किया. लड़की ने देखा कि वो गार्डेन में बात कर रहा था लेकिन मैक्स कहीं नहीं दिखा. घर पहुंचकर उसे पेट डॉग मैक्स घर के स्टोर रूम में बंद मिला. ब्वॉयफ्रेंड ने बताया कि वो उसे तंग कर रहा था इसलिए उसे कुत्ते को थोड़ी देर के लिए लॉक किया था. लड़की को शक हुआ तो उसने हर दिन की फुटेज चेक की और उसे जो दिखा, वो चौंकाने वाला था. दरअसल उसके जाने के बाद उसका पार्टनर कुत्ते को न सिर्फ मारता था बल्कि उस पर चिल्लाता भी था. ये देखकर लड़की का पारा चढ़ गया और उसने तुरंत ही ब्रेक अप कर लिया.

Back to top button