MP Rashid ने श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन

सांसद शेख रशीद ने शुक्रवार को दरबार मूव की बहाली की मांग को लेकर श्रीनगर में सिविल सचिवालय के बाहर ‘शांतिपूर्ण’ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए रशीद ने कहा कि सालों से सरकार जम्मू और कश्मीर के बीच आवाजाही करती रही है, लेकिन अब लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए श्रीनगर जाएं या जम्मू। उन्होंने कहा कि कई सरकारी फाइलें दोनों शहरों के बीच अटकी हुई हैं, जिससे लोगों की समस्याएं अनसुलझी रह गई हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर भी निशाना साधा और उन पर दरबार मूव की बहाली के वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद वे दरबार मूव की बहाली करेंगे। लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे हैं। लोग परेशान हैं और कोई स्पष्ट दिशा नहीं है।

Back to top button