महाराष्ट्र: ‘त्याग करना पड़ता है’, सीट बंटवारे पर टूटा संजय राउत का सब्र, कांग्रेस को समझाया गठबंधन का धर्म!

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने रविवार को 99 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। महायुति गठबंधन में सीट शेयरिंग की बात लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं, विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी में अभी सीटों का बंटवारा भी पूरा नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक, सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की बात पर एनसीपी (शरद गुट) और शिवसेना (यूबीटी) रजामंदी नहीं जता रहे। दरअसल, राज्य में कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

सीट बंटवारे पर क्या बोले संजय राउत? 

सीट बंटावरे को लेकर जब शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत से सवाल पूछा गया कि क्या कांग्रेस की वजह से सीट शेयरिंग में देरी हो रही है तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। आज शाम सारा मुद्दे हल हो जाएंगे। कांग्रेस का आलाकमान दिल्ली में है। दिल्ली में फैसले तय होते हैं।

संजय राउत ने आगे कहा कि भाजपा और शिंदे गुट के लीडर भी दिल्ली में हैं। जिनका हाई कमांड दिल्ली में है। उन्हें बार-बार दिल्ली जाना पड़ता है। हम क्या कर सकते हैं। हालांकि, हम बैठकर सारे मुद्दे सुलझा लेंगे।

‘सभी को कुछ त्याग करना पड़ता है’

संजय राउत ने आगे कहा,”हम सालों से राजनीति में हैं, हर पार्टी को लगता है कि उनके कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए, लेकिन ये गठबंधन है। अपनी भूमिका के बारे में बोलने का अधिकार है, लेकिन जब सीट बंटवारे की बात आती है, तो सभी को कुछ त्याग करना पड़ता है और एक कदम पीछे हटना पड़ता है।”

Back to top button