लुधियाना के अस्पताल में मचा हड़कंप

लुधियाना : लुधियाना के युवक द्वारा अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मानसिक परेशानी के चलते युवक ने खौफनाक कदम उठाया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हरिंदर सिंह के रूप में हुई है।

खबर मिली है कि सराभा नगर स्थित एक अस्पताल में गत दिन हरिंदर सिंह ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी मां की बीमारी से परेशान था। बताया जा रहा है कि 7 साल पहले उसका पत्नी से तलाक हो गया था और 1 वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। वहीं इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और उसे बचाने की काफी कोशिश की गई पर उसकी मौत हो गई। वहीं लोगों में भी इस घटना के  बाद दहशत का माहौल है।  

मृतक के भाई ने बताया कि उसकी मां का पिछले कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस कारण वह परेशान रहता था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।     

Back to top button