हरियाणा में 10 VIP सीटों पर सबकी नजर

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में लाडवा सीट से नायब सैनी, अंबाला कैंट में अनिल विज और गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पीछे चल रहे हैं।

बता दें कि 5 अक्टूबर को राज्य में 67.90% वोटिंग हुई। इस चुनाव में 10 ऐसी सीटें हैं, जिन पर सबकी नजर लगी हुई हैं। BJP सरकार में CM नायब सैनी करनाल से बदलकर कुरूक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 74.96% मतदान हुआ। 2019 में यहां 75.4% वोटिंग हुई थी। सीएम सैनी की सीट पर 0.44% वोटिंग कम हुई है। 2014 की बात करें तो इस सीट पर 83.1% वोटिंग हुई थी।

VIP सीटों पर क्या है स्थिति
 

सीट  उम्मीदवार आगे/पीछे 
   जीत
अंबाला कैंटअनिल विज   आगे
तोशामश्रुति चौधरी    आगे
हिसार सावित्री जिंदल   आगे
आदमपुर भव्य बिश्नोई  आगे
जुलानाविनेश फोगाट   आगे
उचानादुष्यंत चौटाला  पीछे
लाडवानायब सैनी  आगे
अटेली आरती राव  पीछे
सिरसागौपाल कांडा पीछे
गढ़ी सांपला किलोईभूपेंद्र सिंह हुड्‌डा आगे

 जुलाना में कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट जीत के करीब हैं।

उचाना में दुष्यंत चौटाला पिछड़े
उचाना सीट पर 9वें राउंड में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 28,547 वोट मिले हैं। भाजपा के देवेंद्र अत्री को 25,116 वोट मिले हैं। जेजेपी उम्मीदवार पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को 5099 वोट मिले हैं। बृजेंद्र सिंह 3431 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अंबाला कैंट में भाजपा उम्मीदवार अनिल विज 2520 वोट से आगे हो गए हैं। निर्दलीय चित्रा सरवारा उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। वहींं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत की बेटी पिछड़ी अटेली से केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव 5679 वोटों से पीछे चल रही हैं। उन्हें अभी तक 13,712 वोट मिले हैं। इनेलो-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार अतरलाल ठाकुर 19391 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। यहां 5 राउंड की गिनती हो चुकी है।

तोशाम में श्रुति चौधरी आगे
तोशाम में भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी 2951 वोट से आगे चल रही हैं। उन्हें अभी तक 23905 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी को 20954 वोट मिले हैं।  उधर, उचाना सीट पर 9वें राउंड में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 28,547 वोट मिले हैं। भाजपा के देवेंद्र अत्री को 25,116 वोट मिले हैं। जेजेपी उम्मीदवार पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को 5099 वोट मिले हैं। बृजेंद्र सिंह 3431 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

सिरसा में कांडा-सेतिया में कड़ी टक्कर
सिरसा में 9वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया और गोपाल कांडा में कड़ी टक्कर चली हुई है। सेतिया 1276 वोटों से आगे चल रहे हैं।  

आदमपुर में भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई आगे हो गए हैं। वह 1993 वोट से लीड बनाए हुए हैं।

Back to top button