शेयर बाजार में हलचल से अरबपतियों की लिस्ट बड़ा उलटफेर

इजरायल-इरान युद्ध (Israel-Iran War)का असर दुनिया के शेयर बाजार (Stock Market Fluctuation) पर पड़ा है। भारतीय शेयर बाजार में भी बिकवाली भरा कारोबार हो रहा है। वैश्विक स्तर पर जब भी कुछ होता है तो उसका असर दुनिया के अरबपतियों (World Billionare List) की लिस्ट पर पड़ता है।

अभी भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट (Richest Man in World) में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यह उलटफेर भारतीय अरबपतियों के साथ भी हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) ने 4 अक्टूबर 2024 (Billionaire List 4 October 2024) को दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी की है। आइए, एक बार इस लिस्ट पर नजर डालते हैं।

दुनिया के टॉप-10 अरबपति

  1. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति यानी पहले अरबपति का ताज टेस्ला और सोशल मीडिया एक्स (X) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के सर पर सजा है। मस्क की नेटवर्थ 5.97 बिलियन डॉलर की घटकर 256 अरब डॉलर हो गई।
  2. इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मेटा (Meta) का फाउंडर और सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) का नाम आता है। इनके पास206 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।
  3. टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के जेफ बेजोस का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। इनकी कुल संपत्ति 2.62 अरब डॉलर से घटकर 205 अरब डॉलर हो गई है।
  4. Louis Vuitton के मालिक बर्नार्ड अर्नोल्ट के पास 193 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है। इनके पास 193 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।
  5. टोटल 179 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी एलिसन पांचवे स्थान पर हैं।
  6. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सीईओ बिल गेट्स (Bill Gates) दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में छठें नंबर पर हैं। इनकी टोटल नेट वर्थ 161 अरब डॉलर है।
  7. लैरी पेज की नेटवर्थ में 64 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद उनकी नेट वर्थ 150 अरब डॉलर हो गई है। वह अरबपतियों की लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं।
  8. 213 मिलियन डॉलर की गिरावट के साथ स्टीव बाल्मर की नेट वर्थ 145 अरब डॉलर हो गई है। वह आंठवें स्थान पर हैं।
  9. स्टॉक मार्केट के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे नौंवे पायदान पर आ गए है। अब इनके पास कुल 143 अरब डॉलर की संपत्ति है।
  10. अरबपतियों की लिस्ट में 10वें स्थान पर सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) है। इनकी नेट वर्थ 141 अरब डॉलर है।

भारतीय अरबपतियों का हाल

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट की वजह से निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। नुकसान होने वाले निवेशकों में भारत के पॉपुलर बिलेनियर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अदाणी (Gautam Adani) भी शामिल है। इन दोनों अरबपतियों की कुल संपत्ति में गिरावट के साथ यह अरपतियों की लिस्ट में भी नीचे आ गए।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार गुरुवार को रिलायंस इंडल्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी को 4.29 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस नुकसान के बाद उनकी कुल नेटवर्थ 107 अरब डॉलर हो गई। इसके अलावा वह अरबपतियों की रैंकिंग में 12वें स्थान से गिरकर 14वें स्थान पर आ गए।

वहीं गौतम अदाणी की नेट वर्थ में 2.93 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अब इनके पास 100 अरब डॉलर की कुल संपत्ति हो गई है। यह अरबपतियों की लिस्ट में 15वें स्थान से लुढ़क कर 17वें पायदान पर आ गए।

Back to top button