बिहार: आपसी विवाद में कलयुगी पिता ने पुत्र को मारी गोली

बिहार के खगड़िया से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना निकलकर सामने आ रही है जहां मामूली बात पर एक पिता ने अपने पुत्र पर गोली चला गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे पुत्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं, इस घटना के बाद में इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना खगड़िया के गंगौर सहायक थाना इलाके के रहीमा मुसहरी गांव की है। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय सुधीर के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल युवक की मां ने बताया कि दोनों बाप बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तभी इसी दौरान युवक के बाप ने गोली चला दी।इसके बाद घायल अवस्था में युवक को असपताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं युवक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मां ने अपने पुत्र की लंबी आयु के लिए  जितिया का उपवास  भी रखा हुआ था।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गंगौर थानाध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पिता-पुत्र के घरेलू विवाद में पिता ने पुत्र को गोली मारने की सूचना मिली है। फिलहाल जांच-पड़ताल की जा रही है।

Back to top button