गले का मंगलसूत्र तोड़कर फांसी पर लटकी महिला, बेटे को भी पानी में डुबोकर मारा

नागपुर.यहां सोमवार को अपने 9 महीने के मासूम पुत्र सार्थक की पानी में डुबोकर उसकी हत्या करने के बाद लक्ष्मी शर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जरीपटका पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी शर्मा के दो भाई हत्या के आरोप में मध्यप्रदेश की खंडवा जेल में बंद हैं। लक्ष्मी और उसके पति संदीप शर्मा के बीच भाइयों को जेल से छुड़ाने की बात को लेकर अक्सर कहा सुनी होते रहती थी। संदीप ने कई बार अपने सालों को जेल से छुड़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह असफल रहा। जबकि संदीप पर पत्नी, बड़ा बेटा प्रिंस, दादी, भांजी सोनू के परवरिश की जिम्मेदारी है। वह लक्ष्मी के भाइयों को छुड़ाने के लिए प्रयास में लगा हुआ था, लेकिन लक्ष्मी अपने पति से काफी नाराज थी। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी थोड़ा उग्र प्रवृत्ति की थी। वह छोटी सी बात पर भी नाराज हो जाया करती थी। मंगलसूत्र तोड़कर लगाई फांसी…
गले का मंगलसूत्र तोड़कर फांसी पर लटकी महिला, बेटे को भी पानी में डुबोकर मारा
पुलिस का कहना है कि लक्ष्मी ने आत्महत्या करने का निर्णय संभवत: घटना के दिन सुबह में ही ले लिया था। सुबह से उसके व्यवहार में काफी बदलाव परिजन महसूस कर रहे थे। उसने फांसी लगाने से पहले गले का मंगलसूत्र तोड़कर रख दिया था। इधर लक्ष्मी की मां कमल शर्मा का आरोप है कि संदीप अक्सर शराब पीकर लक्ष्मी से मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था। उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर लक्ष्मी ने आत्महत्या की है।
लड़की की मां ने किया दहेज प्रताड़ना का केस
संदीप ने लक्ष्मी की मां कमल शर्मा और बहन के सामने यह बयान दिया कि वह लक्ष्मी के दोनों भाइयों को खंडवा के जेल से छुड़ाने के प्रयास में लगा हुआ था। कमल और उसकी साली ने उस समय संदीप की बातों का विरोध नहीं किया। हालांकि पुलिस ने कमल शर्मा की शिकायत पर संदीप शर्मा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मिसाल ले आउट जरीपटका निवासी संदीप लखनलाल शर्मा (40) अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर नागपुर में लेबर कांट्रैक्टर का काम करता था। संदीप का 21 मई 2010 को लक्ष्मी (34) से विवाह हुआ था। लक्ष्मी और संदीप का प्रिन्स (4) बड़ा पुत्र है और सार्थक (9 महीने) छोटा पुत्र था। पत्नी लक्ष्मी को 4 बहनें और 2 भाई हैं। लक्ष्मी मूलत: मध्यप्रदेश की थी। शादी के बाद वह नागपुर में रहने आ गई थी। सूत्र बताते हैं कि लक्ष्मी के साथ छेड़खानी करने पर उसके भाइयों ने एक युवक की हत्या कर दी थी।
 
बिगड़ने लगा था घर का माहौल
गत करीब दो माह से पति-पत्नी के बीच कहा सुनी होने से घर का माहौल बिगड़ने लगा था। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे संदीप अपने भतीजे के साथ प्रतापनगर में मजदूरों के ठिये पर चला गया। इधर लक्ष्मी ने सार्थक को घर के प्लास्टिक के ड्रम में उलटा डालकर उसकी हत्या कर दी। ड्रम का ढक्कन बंद कर दिया था। बेटे की हत्या के बाद लक्ष्मी ने कमरे में जाकर छत की बल्ली में ओढनी बांधकर फांसी लगा ली। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे संदीप की भांजी सोनू ने लक्ष्मी के दरवाजे पर दस्तक देकर आवाज लगाई। कोई प्रतिसाद नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। सोनू ने दादी को बताया। पीछे के दरवाजे की कुंडी अंदर से लगी थी। सोनू और दादी ने जैसे तैसे दरवाजा खोला तो लक्ष्मी फांसी पर लटकी दिखी।
 
सास ने की शिकायत
संदीप की सास कमल शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। जरीपटका के थानेदार उत्तम मुलक ने बताया िक इस प्रकरण में लक्ष्मी शर्मा के खिलाफ भी बेटे की हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच एपीआई केशव वाघ कर रहे हैं।
Back to top button