भारत के बजरंग पूनिया बने एशिया के नंबर एक पहलवान

एशियन कुश्ती चैंपियन भारत के बजरंग पूनिया (65 किग्रा) एशिया के नंबर एक पहलवान बन गए। वे विश्व रैंकिंग में छठे नंबर पर हैं।

बजरंग पूनिया

इस वर्ग में रियो ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता रूस के सोस्लान रामोनोव विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिग ने सोमवार को फ्रीस्टाइल की ताजा रैंकिंग जारी की। संदीप तोमर (57 किग्रा) विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिह ने कहा कि यह हम सब के लिए गौरव की बात है। बजरंग 2020 टोक्यो ओलिंपिक में पदक के दावेदार हैं।

Back to top button