इस मंदिर से अचानक गायब हो गए लड्डू गोपाल, फिर CCTV में जो दिखा उसे देख हैरान हो गए सब!

जन्माष्टमी का पर्व नजदीक है और मंदिरों में रोजाना श्रद्धालु पहुंचकर लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना कर रहे हैं, लेकिन सहारनपुर के एक मंदिर से अचानक से लड्डू गोपाल की मूर्ति गायब हो गई. इसके बाद पूजा करने पहुंच रहे लोगों ने मंदिर के पुजारी को पूछा कि आखिरकार लड्डू गोपाल कहां पर गए. सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ.
आपको बता दें कि नगर के काली माता मंदिर में शाम के समय पूजा करने पहुंची एक महिला लड्डू गोपाल की पूजा करने के बाद मंदिर से लड्डू गोपाल को उठाकर अपने घर ले गई. तीन-चार दिन के बाद जब मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को लड्डू गोपाल नहीं दिखाई दिए, तो उन्होंने मंदिर के पुजारी से पूछा कि आखिरकार लड्डू गोपाल की मूर्ति कहां गई. ऐसा सुनकर मंदिर के पुजारी भी चौंक गए और उन्होंने इसकी छानबीन शुरू की. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, तो एक महिला जो कि मंदिर में पूजा पाठ करने आती है कान्हा जी की मूर्ति उठाकर अपने घर ले गई. महिला के घर जाकर जब मंदिर कमेटी के लोगों ने पूछताछ की तो महिला ने बताया कि वह कान्हा जी की सेवा करना चाहती थी. इसलिए उनको मंदिर से उठाकर अपने घर ले आई. लेकिन महिला ने भी कान्हा जी को अपने घर नहीं रखा और उसको यहां से कहीं दूर अपने भाई के घर भेज दिया. मामला पुलिस तक पहुंचा तो महिला पर दबाव बना और महिला ने कान्हा की मूर्ति को वापस मंदिर में स्थापित किया.
कान्हा की सेवा करने के लिए की चोरी
मंदिर कमेटी के लोगों का कहना है कि मंदिर से पहले भी राधा कृष्ण की मूर्ति चोरी हो चुकी है. कई बार मंदिर में चोरी होने के बाद सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. अगर सीसीटीवी कैमरे न लगाए होते तो इस बार भी मूर्ति चोरी का पता ही नहीं चलता. मंदिर कमेटी के लोगों ने मूर्ति को चोरी करने वाली महिला को माफ कर दिया और पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई. वहीं महिला ने भी अपनी गलती को मानते हुए मूर्ति को अपने हाथों से मंदिर में स्थापित किया. साथ ही महिला ने कसम खाई कि आगे से वह ऐसा कदम नहीं उठाएगी.





