80 में से 8 को कितनी बार घटा सकते हैं? सीधा सा सवाल है

कुछ सवाल ऐसे होते हैं, जिनका जवाब आप एक बार में दे ही नहीं पाते हैं. ऐसे सवाल और पहेलियां टाइम पास के लिए बेहतरीन होती हैं क्योंकि लोग घंटों उलझे रहते हैं. एक ऐसा ही दिलचस्प सवाल इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हम सभी को शौक होता है कि हम किसी भी सवाल का फटाफट जवाब दे दें. यूं तो हमें कुछ भी पूछा जाता है, हम उसका जवाब तपाक से देना चाहते हैं लेकिन कई बार ये आसान नहीं होता. एक ऐसा ही सवाल ये भी है, जिसका जवाब देने में लोगों को सिर खुजाना पड़ गया.

80 में कितनी बार घट सकता है 8?
इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क चलते लोगों से पूछ रहा है कि 80 में से 8 को कितनी बार घटाया जा सकता है? वहां मौजूद एक महिला पहले तो कहती है 8 बार इसे घटा सकते हैं और फिर वो इसे करेक्ट करते हुए बताती है कि 9 बार 8 को घटाया जा सकता है. हालांकि ये इस सवाल का सही जवाब नहीं है. तो क्या आप जानते हैं सही जवाब?

ये रहा सही जवाब …
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर rajkandaofficial नाम के अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो पर लोगों ने इस सवाल के अलग-अलग जवाब दिए हैं. हालांकि इसके पीछे जो लॉजिक काम कर रहा है, वो ये है कि 80 में से 8 को सिर्फ एक ही बार घटा सकते हैं क्योंकि 8 घटने के बाद तो संख्या 72 हो जाएगी. ऐसे में आप कुछ भी घटाएंगे, वो 72 में से घटेगा.

Back to top button