प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में पति ने दी पार्टी, मेहमानों को दिखाने लगा ऐसा वीडियो

आपने बहुत सी ऐसी चीज़ें ऐसी सोशल मीडिया पर देखी होंगी, जिन्हें देखने के बाद दिमाग में यही आता है – ऐसा भी होता है क्या? इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा फैमिली ड्रामा चल रहा है कि देखकर कोई भी हक्का-बक्का रह जाए. आपने ऐसा बवाल शायद ही पहले कभी देखा होगा.
पति-पत्नी दोनों ही बेबी शॉवर पार्टी में मौजूद हैं पर पत्नी ने सोचा भी नहीं था कि उसकी बेबी शॉवर पार्टी में ऐसा कुछ हो जाएगा. पति ने जब पत्नी को एक अजीबोगरीब शो दिखाना शुरू किया तो न सिर्फ उसके पैरों तले ज़मीन सरक गई बल्कि वहां मौजूद मेहमानों को भी कुछ समझ नहीं आया.
बेबी शॉवर पार्टी में ‘बवाल’
Crazy Clips नाम के अकाउंट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परिवार की बेबी शॉवर पार्टी चल रही है. पार्टी में सजी-धजी प्रेग्नेंट महिला बैठी हुई है और बहुत सारे मेहमान भी मौजूद हैं. इसी दौरान नीले रंग के कोट में उसका पति स्पीच देने लगता है. सब सोचते हैं कि ये बच्चे के वेलकम के लिए स्पीच है लेकिन वो कुछ अलग ही बोलना शुरू कर देता है. थोड़ी देर में वो एक डॉक्यूमेंट दिखाता है और अपने वकील से इंट्रोड्यूस कराता है. अब तक पत्नी बेचैन दिखने लगती है लेकिन पति पर कोई असर नहीं पड़ता.
‘बच्चा मेरा नहीं इसका है’
हद तो तब हो जाती है जब पति का वकील खड़ा होकर पत्नी का एक पर्सनल वीडियो सभी को दिखाने लगता है. इस वीडियो में पत्नी अपने प्रेमी के साथ दिखाई दे रही है. इतने में पति उसी आदमी को लेकर आता है और बताता है कि बच्चा इसी का है. वो पार्टी छोड़कर चल देता है और वहां भगदड़ मच जाती है. वीडियो को अब तक 1.3 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, पर News18 हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.





