मुंबई की तारा को पसंद आया 55 साल का पाकिस्तानी रईस, फटाक से किया निकाह

दूसरे धर्म में शादी करना कभी कभी चर्चा का कारण बन जाता है. ऐसे में अगर विवाह दोनों देशों की सरहद पार इंसानों के बीच हुआ हो तो इसकी चर्चा होना तय है. लेकिन एक कपल के साथ ऐसा दोनों होने पर भी उनकी चर्चा दूसरी वजह से हो रही है. दोनों की शादी के बाद घूमने का वीडियो वायरल हो गया है. भारत की एक महिला ने पाकिस्तान के रईस शख्स से निकाह किया है और अब उसकी लाइफ स्टाइल के वीडियो लोगों को हैरान कर रहे हैं.

पर हमने इस वीडियो में दिखने वाले कपल की पड़ताल की तो हमें पता चला कि पत्नी का नाम भारत की मुंबई की तारा ढिल्लो हैं और वे इंटरनेशनल मार्केटिंग कंपनी से जुड़ी हैं. वहीं और पति पाकिस्तान के आईटी उद्योगपति सलीम गौरी हैं. सलीम नेटसॉल टेक्नोलॉजी कंपनी के संस्थापक और सीईओ हैं और उनका कारोबार दुनिया भर में फैला है.

दोनों इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ दुनिया में घूमते हुए अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं. इनमें से कुछ में उनकी लाइफ स्टाइल बहुत लक्जरी लेवल की है. लेकिन कमेंट सेक्शन में लोगों ने तमाम तरह के तारीफ और मजाक कमेंट किये हैं. वीडियो को तारा ने अपने अकाउंट tara_tsg से शेयर किया है, जिसे 12 लाख व्यूज मिल चुके हैं.

कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने मजेदार कमेंट किये हैं तो कुछ लोगों ने उनकी शादी पर भी कमेंट किए हैं, लेकिन अधिकांश लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं ही दी हैं. किसी ने उन्हें ग्रेट कपल कहा है, तो कई लोगों ने उन्हें दुआएं देते हुए नेगेटिव कमेंट नजरअंदाज करने को भी कहा है.

एक यूजर ने तारा की उम्र 54 बताई है, जिस पर एक ने कहा है, “आंटी, तो 45 का लग रही हैं.” एक यूजर ने केवल यही कहा है, “भाभी आप के घर में रामु काका वाली जॉब मिल सकती है क्या?”

Back to top button