सावन पूर्णिमा पर गलती से भी न करें ये काम

पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है। यह हर महीने में एक बार मनाई जाती है। श्रावण पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह भगवान शिव का महीना माना जाता है, जिस वजह से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन मास की पूर्णिमा (Sawan Purnima 2024) 19 अगस्त, 2024 को मनाई जाएगी, तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ प्रमुख बातों को जानते हैं।

स्नान-दान का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन स्नान का शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 04 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट के बीच होगा। वहीं, सुबह 05 बजकर 53 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 10 मिनट के बीच भी स्नान और दान किया जा सकता है।

सावन पूर्णिमा में क्या करें?

भाव और समर्पण के साथ पूर्णिमा व्रत का पालन करें।

श्री हरि और शिव जी की पूजा करें।

घर पर खीर अवश्य बनाएं।

इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।

गंगा नदी में पवित्र डुबकी अवश्य लगाएं।

पूर्णिमा के दिन सात्विक चीजों का ही सेवन करें।

इस शुभ दिन पर असहाय लोगों की मदद करें।

सावन पूर्णिमा में क्या न करें?

इस शुभ दिन पर भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे – अंडा, प्याज, लहसुन और मांस आदि का सेवन न करें।

इस दिन शराब का सेवन करने से बचें।

इस दिन अपने बाल और नाखून न काटें।

पूर्णिमा के दिन अपने प्रिय व जीवनसाथी के साथ विवाद करने से बचें।

इस दिन जुए में शामिल होना अशुभ माना जाता है।

इस दिन मां का अपमान गलती से भी न करें।

Back to top button